पूर्व मुखिया दुर्घटना में घायल
अररिया : ररिया प्रखंड के हयातपुर पंचायत के पूर्व मुखिया मो खालिद हुसैन रविवार की देर शाम एनएच 327 ई पर गिदरिया गुमटी के समीप बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पूर्णिया रेफर कर दिया गया. […]
अररिया : ररिया प्रखंड के हयातपुर पंचायत के पूर्व मुखिया मो खालिद हुसैन रविवार की देर शाम एनएच 327 ई पर गिदरिया गुमटी के समीप बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पूर्णिया रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार पूर्व मुखिया अररिया से अपनी बाइक से अपने घर हयातपुर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक की लाइट में उनकी आंखे चौंधिया गयी.
इसके कारण वे सड़क के किनारे रखे लोहा के बिजली पोल से टकरा कर बाइक से गिर गये. इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. मुखिया के अनुज राशिद ने बताया कि पूर्णिया के मैक्स अस्पताल में वे इलाजरत हैं. अब उन्हें होश आ गया है. अभी भी खतरे से बाहर नहीं हैं. उन्हें देखने के लिए शुभचिंतकों की भीड़ मैक्स अस्पताल में लग गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










