ऑटो ने खड़ी बस में मारी ठोकर, कई यात्री घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आधा दर्जन सवारी घायल, दो रेफर एनएच 57 पर मुडबल्ला के पास हुई घटना घायलों को पूर्णिया सदर अस्पताल किया रेफर अररिया : आरएस रविवार की रात एनएच 57 पर मुड़बल्ला के समीप अररिया से फारबिसगंज जा रहा ऑटो एक खड़ी बस से जा टकराया. इससे ऑटो पर सवार आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से […]
विज्ञापन
आधा दर्जन सवारी घायल, दो रेफर
एनएच 57 पर मुडबल्ला के पास हुई घटना
घायलों को पूर्णिया सदर अस्पताल किया रेफर
अररिया : आरएस रविवार की रात एनएच 57 पर मुड़बल्ला के समीप अररिया से फारबिसगंज जा रहा ऑटो एक खड़ी बस से जा टकराया. इससे ऑटो पर सवार आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया. जानकारी अनुसार अररिया से फारबिसगंज जा रहा ऑटो मुड़बल्ला के समीप अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे लगे बस से जा टकरा गया.
इससे ऑटो पर सवार मदारगंज सिमराहा निवासी सलाउद्दीन, ठिलामोहन निवासी राज कुमार यादव, रेणु गेट चौक निवासी महेश पासवान, प्रकाश यादव घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों के द्वारा सदर अस्पताल में भरती कराया गया.
चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद सलाउद्दीन व राज कुमार यादव की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया. बाकी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. अन्य सड़क हादसे में आजाद नगर निवासी सहज आलम, रजोखर निवासी मो इसलाम भी घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










