शराबबंदी का जिले में दिख रहा है असर, समय से पहुंचती है बरात
फारबिसगंज/अररिया : पहली अप्रैल से लागू शराबबंदी व इसके बाद पांच अप्रैल से लागू पूर्ण शराबबंदी का असर अब दिखने लगा है. इसका असर अब बरात के आगमन पर भी दिख रहा है. शराबबंदी के बाद शहरी अथवा ग्रामीण क्षेत्रों में शांति तो है ही. साथ ही जिनके घर शादी होती है वे भी सुकून […]
फारबिसगंज/अररिया : पहली अप्रैल से लागू शराबबंदी व इसके बाद पांच अप्रैल से लागू पूर्ण शराबबंदी का असर अब दिखने लगा है. इसका असर अब बरात के आगमन पर भी दिख रहा है. शराबबंदी के बाद शहरी अथवा ग्रामीण क्षेत्रों में शांति तो है ही. साथ ही जिनके घर शादी होती है वे भी सुकून में हैं. वह इसलिए कि अब उनके घर आने वाली बरात समय पर पहुंचती है और बरात में हुड़दंग करने वालों की संख्या कम होती है.
अब बरात में भी शराब पीकर आने वाले लोगों की संख्या नगण्य हो गयी है. शराब बंदी लागू नहीं होने पर प्राय: ऐसा देखा जाता था कि बरात समय पर निकलने के बाद भी शराब पीने वाले बरातियों की वजह से बरात रात के 12 बजे ही पहुंचता था. इस मामले में हाल ही में अपनी बेटी की शादी करने वाले एक अभिभावक कहते हैं कि पिछली बार जो उन्होंने अपनी पहली बेटी की शादी की थी तो बरात रात को 12 बजे पहुंचा था.
लेकिन दूसरी बेटी के शादी में बरात ठीक सात बजे पहुंच गया और घर के लोग सभी बरातियों की सेवा सत्कार कर शादी के कार्यक्रम में शामिल हो गये. इसके कारण घर की महिलाएं व आस पास की आने वाली बेटियां भी अब फब्तियों नहीं सुनती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










