हृदय विदारक घटना से हर कोई आहत, परिजनों की चीत्कार से माहौल बना गमगीन
रानीगंज : कमलपुर कोसी कॉलोनी के समीप मंगलवार को हृदय विदारक घटना से हर कोई आहत था. सड़क दुर्घटना में दो लोगों के मौत की खबर पर परिजन सहित आस-पास गांव के सैकड़ों लोग मौके पर जुट गये थे. कोई पीड़ित परिजन के आंसू पोछने में लगा था, तो कोई वाहनों के कातिल रफ्तार को […]
रानीगंज : कमलपुर कोसी कॉलोनी के समीप मंगलवार को हृदय विदारक घटना से हर कोई आहत था. सड़क दुर्घटना में दो लोगों के मौत की खबर पर परिजन सहित आस-पास गांव के सैकड़ों लोग मौके पर जुट गये थे. कोई पीड़ित परिजन के आंसू पोछने में लगा था, तो कोई वाहनों के कातिल रफ्तार को कोस रहा था. कोई मृतक की पहचान के साथ ही घटना को लेकर पूछताछ में लगा था, तो कोई दुर्घटना के कारण बाधित व्यवस्था को बहाल करने के प्रयास में लगा था.
कुल मिला कर मौके पर परिजनों के चीख व चीत्कार के बीच सैकड़ों लोग सन्न थे. बताया जाता है कि मृतक अख्तर हुसैन अपनी पत्नी बीवी आसरा के इलाज को लेकर अररिया जा रहे थे. लेकिन बीच रास्ते में ही बीमार पत्नी की उम्मीदें धरी की धरी रह गयी. अपने दर्द से बेपरवाह बीवी आसरा पति के शव के समीप दहाड़ मार रही थी. वहीं मृतक रामानंद अपने साढ़ू के घर अररिया जा रहे थे. मृतक के परिजनों के बीच माहौल गमगीन बना हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










