सामाजिक कार्यकर्ता श्याम यादव का निधन
सामाजिक कार्यकर्ता श्याम यादव का निधनअररिया. चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता गैयारी निवासी श्याम यादव अकेला का निधन शुक्रवार को अपने आवास पर हो गया. खबर फैलते ही उनके घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. जीवन पर्यंत गंगा-जमुनी तहजीब के पैरोकार में शुमार किये जाने वाले श्याम यादव सांसद व जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू […]
सामाजिक कार्यकर्ता श्याम यादव का निधनअररिया. चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता गैयारी निवासी श्याम यादव अकेला का निधन शुक्रवार को अपने आवास पर हो गया. खबर फैलते ही उनके घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. जीवन पर्यंत गंगा-जमुनी तहजीब के पैरोकार में शुमार किये जाने वाले श्याम यादव सांसद व जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव के प्रबल समर्थक के तौर पर ज्यादा जाने जाते थे. परिजनों ने बताया कि गुरुवार को अपनी पुत्री को परीक्षा दिलाने पूर्णिया गये थे. शाम में लौटे. वह स्वस्थ थे. शुक्रवार की सुबह हर्ट अटैक से उनकी मौत हो गयी. स्थानीय श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










