35 किलो गांजा बरामद, धंधेबाज फरार
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 02 Jun 2026 7:20 PM
कुआड़ी पुलिस ने सोमवार की देर रात गश्ती के दौरान गुप्त सूचना पर बकरा नदी पुल के निकट 35 किलोग्राम गांजा बरामद किया.
कुर्साकांटा. कुआड़ी पुलिस ने सोमवार की देर रात गश्ती के दौरान गुप्त सूचना पर बकरा नदी पुल के निकट 35 किलोग्राम गांजा बरामद किया. जानकारी देते थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि नेपाल तरफ तस्करी के उद्देश्य से गांजा का खेप भारतीय क्षेत्र में आ रहा है. पुलिस टीम के साथ बकरा नदी पुल के निकट पहुंचा तो नेपाल तरफ से कुछ लोग पीठ पर कोई बैग लेकर आते दिखे, लेकिन तस्कर पुलिस वाहन को देखते ही अंधेरा का लाभ उठाते हुए बकरा नदी के किनारे से नेपाल तरफ भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद गांजा मामले में अज्ञात के विरुद्ध स्वलिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










