भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 02 Jun 2026 6:51 PM

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के शंकरपुर वार्ड संख्या 07 में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट ने हिंसक रूप धारण कर लिया.

विज्ञापन

पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों से हमला भरगामा. प्रखंड क्षेत्र के शंकरपुर वार्ड संख्या 07 में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट ने हिंसक रूप धारण कर लिया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे व अन्य हथियारों से हमला होने लगा. घटना में एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में रमण कुमार सिंह, रूपेश कुमार सिंह, रेणु देवी, निशा देवी व वर्ती देवी शामिल हैं. सभी घायलों को स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. परिजनों के अनुसार, भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई थी. इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग एकजुट होकर हरवे-हथियार के साथ पहुंचे व हमला कर दिया. घटना में पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने भरगामा थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. ग्रामीणों के अनुसार, भूमि विवाद को लेकर क्षेत्र में लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. हालांकि, स्थिति नियंत्रण में बतायी जा रही है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन