ऑटो सहित 28 बोरा यूरिया जब्त, चालक फरार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
विज्ञापन
-5-प्रतिनिधि, नरपतगंज
फुलकाहा थाना क्षेत्र के नवाबगंज पंचायत के कोशिकापुर गांव के भारत नेपाल सीमांकन पिलर संख्या 188 के समीप शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी फुलकाहा बीओपी के जवानों ने एक ऑटो पर लदे 28 बोरा यूरिया खाद को जब्त किया है. वहीं इस कार्रवाई में मौके से वाहन चालक भागने में सफल रहा. यह कार्रवाई फुलकाहा एसएसबी कैंप के सहायक सेनानायक अजय कुमार के नेतृत्व में की गयी है. उन्होंने बताया कि गश्ती के दौरान यह लोग भारतीय रासायनिक यूरिया खाद को नेपाल में प्रवेश कराने के फिराक में था. एसएसबी जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर दबोच लिया. एसएसबी ने बताया कि जब्त यूरिया खाद सीमावर्ती क्षेत्र के किसी खाद माफिया का बताया जा रहा है. जब्त खाद की कागजी कार्रवाई के बाद फारबिसगंज कस्टम के हवाले कर दिया गया है.——–
बिजली चोरी मामले में दो पर प्राथमिकी दर्ज
नरपतगंज. विद्युत विभाग के कनीय विद्युत अभियंता विवेक कुमार के नेतृत्व टीम के द्वारा विभिन्न जगहों पर छापेमारी अभियान चलाया गया. जिसमें नरपतगंज नगर पंचायत के मधुरा उत्तर वार्ड तीन निवासी हीरालाल पासवान पिता स्व मुंगालाल पासवान पर 17 हजार 528 रुपये व रामप्रसाद पासवान पिता स्व सोनाय पासवान पर 26 हजार 652 रुपये का जुर्माना लगाते हुए फुलकाहा थाना में कनीय विद्युत अभियंता के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले को लेकर कनीय विद्युत अभियंता ने बताया कि विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने को लेकर लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. वहीं दो लोगों पर जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










