नगर परिषद ने चलाया होर्डिंग हटाओ अभियान

Updated at : 29 Mar 2019 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
नगर परिषद ने चलाया होर्डिंग हटाओ अभियान

अररिया : अररिया नगर परिषद की ओर से गुरुवार को शहर में होर्डिंग्स हटाने का अभियान चलाया गया. इस क्रम में शहर में लगभग 40 से 50 होर्डिंग्स को हटाकर नप की ओर से जब्त किया गया. यह जानकारी नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि चांदनी चौक से वर्मा सेल […]

विज्ञापन

अररिया : अररिया नगर परिषद की ओर से गुरुवार को शहर में होर्डिंग्स हटाने का अभियान चलाया गया. इस क्रम में शहर में लगभग 40 से 50 होर्डिंग्स को हटाकर नप की ओर से जब्त किया गया. यह जानकारी नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह ने दी.

उन्होंने बताया कि चांदनी चौक से वर्मा सेल पेट्रोल पंप तक व चांदनी चौक से बस स्टैंड तक नगर परिषद टैक्स कलेक्टर के नेतृत्व में अवैध रूप से लगाये गये होर्डिंग्स व बैनर हटाये गये. हालांकि अभी तक जब्त होर्डिंग्स के बदले किसी भी प्रकार का चालान नहीं काटा गया है.
उन्होंने कहा कि अभी सर्वे किया जा रहा है. जिन लोगों के होर्डिंग्स जब्त किये गये हैं, उनहें नप की ओर से नोटिस जारी किया जायेगा.
इस मौके पर टैक्स कलेक्टर आनंद ठाकुर, नौशाद अंसारी, मो तबारक, जितेंद्र ठाकुर व कालीचरण आदि मौजूद थे.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे अररिया, नामांकन डालने जा रहे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व निर्दलीय प्रत्याशी बब्बन सिंह को साथ ले चलते बने
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन