सीढ़ी से गिरकर अधेड़ की मौत
Updated at : 06 Mar 2019 7:17 AM (IST)
विज्ञापन

सिकटी : प्रखंड क्षेत्र की बोकतरी पंचायत के गदहाकाट गांव के एक अधेड़ की आटा चक्की मिल की सीढ़ी से गिरने से मौत हो गयी. घटना रविवार देर रात की है. इस घटना के बाद से ही मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है. जानकारी के अनुसार बोकतरी पंचायत के गदहाकाट गांव के योगानंद […]
विज्ञापन
सिकटी : प्रखंड क्षेत्र की बोकतरी पंचायत के गदहाकाट गांव के एक अधेड़ की आटा चक्की मिल की सीढ़ी से गिरने से मौत हो गयी. घटना रविवार देर रात की है. इस घटना के बाद से ही मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है. जानकारी के अनुसार बोकतरी पंचायत के गदहाकाट गांव के योगानंद शर्मा काम करने के दौरान सीढ़ी से गिरकर मौत हो गयी.
योगानंद शर्मा के परिजनों ने बताया कि वे हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी तहसील के हरिपुर भट्ठा में करीब करीब बीस वर्षों से अपने गांव के करीब एक दर्जन लोगों के साथ आटा चक्की मिल में काम करते थे. मिल की ऊपरी छत पर मजदूरों के रहने की व्यवस्था थी.
बीते वर्ष दिसंबर महीने में वे छुट्टी पर घर आये थे और अपने साथ अपने बड़े पुत्र मुन्ना शर्मा को भी आटा चक्की मिल में मजदूरी के लिए ले गये थे. रविवार की शाम करीब आठ बजे योगानंद शर्मा किसी कार्य के ऊपर छत पर बने घर में गये.
लौटने के क्रम में सीढ़ी उतरने के समय उनका पैर फिसल गया और वे सीढ़ी से नीचे गिर गये, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सीढ़ी से गिरते देख पुत्र मुन्ना ने शोर मचा कर सहकर्मी को बुलाया तथा पिता के गिरने की सूचना दी. शोर सुन कर मिल मालिक रणदीप कुमार बस्सी भी वहां पहुंचे.
घायल योगानंद शर्मा को उनके परिजनों पुत्र मुन्ना,व रवि शर्मा, जितेंद्र शर्मा, मालिक चंद शर्मा के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इधर, घटना की सूचना पाकर जनप्रतिनिधि मुखिया खुशीनाथ सादा, प्रकाश पासवान व दूसरे प्रतिनिधि मौके पर पहुचे व कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये की राशि का भुगतान किया और स्थानीय प्रशासन से पारिवारिक लाभ देने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




