ePaper

अररिया : पांचवीं कक्षा की दो छात्राओं के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने दोनों आरोपित युवकों को किया गिरफ्तार

Updated at : 04 Sep 2018 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
अररिया : पांचवीं कक्षा की दो छात्राओं के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने दोनों आरोपित युवकों को किया गिरफ्तार

अररिया : फारबिसगंज थाना क्षेत्र की ढोलबज्जा पंचायत के गढ़ीपाल गांव के कसबा नहर के समीप पूर्व से घात लगाये दो अलग-अलग युवकों ने पांचवीं कक्षा में पढ़नेवाली दो अलग-अलग नाबालिग छात्राओं के साथ दुष्कर्म किया. पीड़ित दोनों छात्राएं और उनके अभिभावक सहित गांव के जनप्रतिनिधियों ने सोमवार की शाम स्थानीय थाना पहुंच कर घटना […]

विज्ञापन

अररिया : फारबिसगंज थाना क्षेत्र की ढोलबज्जा पंचायत के गढ़ीपाल गांव के कसबा नहर के समीप पूर्व से घात लगाये दो अलग-अलग युवकों ने पांचवीं कक्षा में पढ़नेवाली दो अलग-अलग नाबालिग छात्राओं के साथ दुष्कर्म किया. पीड़ित दोनों छात्राएं और उनके अभिभावक सहित गांव के जनप्रतिनिधियों ने सोमवार की शाम स्थानीय थाना पहुंच कर घटना के संदर्भ में लिखित जानकारी पुलिस को दी और न्याय की गुहार लगायी. दोनों नाबालिग छात्रा थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव के पास की बतायी जाती है.

थाने में दिये गये आवेदन में कहा गया है कि वे दोनों छात्राएं गत एक सितंबर को ढोलबज्जा के कटहारा गांव अपने एक रिश्तेदार के घर आयी थी. शाम को घर वापस लौटने के क्रम में ढोलबज्जा पंचायत के गढ़ीपाल गांव के कसबा नहर के कदमबाड़ी के समीप पूर्व से घात लगाये ढोलबज्जा गढ़ीपाल खलीफा टोला वार्ड संख्या 12 निवासी दो युवकों राजा उर्फ जफिर और इरशाद ने घटना को अंजाम दिया. एक युवक ने एक छात्रा के साथ, तो दूसरे युवक ने दूसरी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. रात के लगभग एक बजे दोनों बहनों को छोड़ा. पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि जब वह अपने घर गयी, तो डर से उस दिन किसी को नहीं बतायी. बाद में घर के लोगों को अपने साथ घटित घटना की जानकारी दी. इसके बाद थाना आकर आवेदन दी है. इधर, घटना संज्ञान में आते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा ने त्वरित कारवाई करते हुए आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या कहते हैं डीएसपी

इस संबंध में डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में आते ही अररिया महिला थाना से महिला पुलिस पदाधिकारी को बुला कर पीड़ित दोनों छात्राओं का बयान दर्ज करा कर मेडिकल जांच में भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन