इधर हादसे में ऑटो चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

अररिया : एनएच-57 पर बेल चौक के पास सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गयी. मृतक ऑटो चालक की पहचान अररिया प्रखंड के दियारी निवासी कपिलदेव यादव के पुत्र विजय कुमार यादव के रूप में की गयी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-57 को बेल चौक के पास जाम कर प्रदर्शन किया. […]

विज्ञापन

अररिया : एनएच-57 पर बेल चौक के पास सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गयी. मृतक ऑटो चालक की पहचान अररिया प्रखंड के दियारी निवासी कपिलदेव यादव के पुत्र विजय कुमार यादव के रूप में की गयी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-57 को बेल चौक के पास जाम कर प्रदर्शन किया.

इधर हादसे में…
घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर आक्रोशितों को समझा बुझा कर शांत किया. विजय यादव ऑटो लेकर घर लौट रहा था. इसी दौरान एक ट्रैक्टर ने पीछे से उसे ठोकर मार दिया. इससे उसकी मौके पर मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन