अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल इलाज के लिए पूर्णिया किया रेफर अररिया : अररिया-पूर्णिया मार्ग एनएच 57 पर मटियारी के समीप रविवार की रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी. इससे बाइक सवार एक वृद्ध की मौत मौके पर हो गयी, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप […]
विज्ञापन
बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
इलाज के लिए पूर्णिया किया रेफर
अररिया : अररिया-पूर्णिया मार्ग एनएच 57 पर मटियारी के समीप रविवार की रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी. इससे बाइक सवार एक वृद्ध की मौत मौके पर हो गयी, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक मोहन लाल चौधरी पलासी थाना क्षेत्र के सोहागपुर गांव का निवासी बताया गया. घायल की पहचान सोहागपुर गांव के ही सिंहेश्वर झा के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार बाइक सवार पूर्णिया से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान पूर्णिया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में पीछे से ठोकर मार दिया. इससे मोहन चौधरी की मौत मौके पर हो गयी, जबकि सिंहेश्वर झा गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर थाना को दी. मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल लाया. चिकित्सकों ने मोहन चौधरी को मृत घोषित कर दिया. घायल सिंहेश्वर चौधरी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. नगर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










