जुबानी बयान पर नहीं काम पर दें वोट : सीएम
अररिया : जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में जदयू प्रत्याशी मुर्शीद आलम के पक्ष में चुनाव सभा को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री गुरुवार को उदाहाट पहुंचे. सभा में उन्होंने कहा कि हमारी तो सोच रही है कि इंसाफ के साथ तरक्की हो और हर समुदाय का विकास हो. जब हमारी सरकार बनी थी तो […]
अररिया : जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में जदयू प्रत्याशी मुर्शीद आलम के पक्ष में चुनाव सभा को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री गुरुवार को उदाहाट पहुंचे. सभा में उन्होंने कहा कि हमारी तो सोच रही है कि इंसाफ के साथ तरक्की हो और हर समुदाय का विकास हो. जब हमारी सरकार बनी थी तो राज्य का बजट मात्र 30 हजार करोड़ का हुआ करता था. आज यह एक लाख 80 हजार करोड़ का होता है. अल्पसंख्यकों के लिए बजट जहां पहले चार करोड़ था,
वहीं हमारी सरकार में 800 करोड़ है. हम 2005 से ही काम कर रहे हैं. हम वोट मांगने नहीं, सिर्फ आपके दरबार में हाजिरी लगाने अाये हैं. फैसला तो आपको करना है कि सिर्फ जुबानी बयान के आधार या काम के आधार वोट मिलना चाहिए. मुख्यमंत्री ने संबोधन की शुरुआत रमजान की शुभकामना के साथ की. कहा, मतदाताओं पर उन्हें पूर्ण विश्वास है कि जब जदयू प्रत्याशी का नाम ही एक नंबर पर है तो फिर भला उन्हें दो नंबर पर कैसे करेंगे. वर्ष 2005 से ही जदयू की सरकार है तो फिर भला इस बार जनता क्यों नकारेगी. उन्होंने उदाहाट को प्रखंड बनाने की मांग पर कहा कि ब्लॉक के
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










