दहेज के लिए सास-ससुर ने की बहू की गला दबाकर हत्या

Updated:
विज्ञापन

अररिया : दहेज नहीं देने पर सास व ससुर ने पुत्र की अनुपस्थिति में अपने बहू की गला दबा कर हत्या कर दी. हत्या के बाद सास व ससुर फरार हो गये हैं. गांव वालों ने इसकी जानकारी महिला के मायके वालों को दी. सूचना पर पहुंची मृतका की मां सुशीला देवी गांव फुलवरिया थाना […]

विज्ञापन

अररिया : दहेज नहीं देने पर सास व ससुर ने पुत्र की अनुपस्थिति में अपने बहू की गला दबा कर हत्या कर दी. हत्या के बाद सास व ससुर फरार हो गये हैं. गांव वालों ने इसकी जानकारी महिला के मायके वालों को दी. सूचना पर पहुंची मृतका की मां सुशीला देवी गांव फुलवरिया थाना फतेहपुर जिला किशनगंज ने सास फुल कुमारी देवी व ससुर हरिहर ऋषिदेव के विरुद्ध पलासी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

जानकारी के अनुसार मृतका का पति दिलचंद्र ऋषिदेव इन दिनों पंजाब में मजदूरी कर रहा है.
मौके पर पहुंची पलासी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया है. घटना पलासी प्रखंड के पिपरा कोठी गांव की है. मृतका की मां सुशीला देवी ने बताया कि चार वर्ष पूर्व उसने अपनी बेटी रूपो देवी की शादी दिलचंद्र ऋषिदेव से करायी थी. इससे उसे छह माह की एक बच्ची है.
पति पंजाब में करता है मजदूरी : दो माह पूर्व उसका दामाद मजदूरी करने पंजाब चला गया था. घर में उसकी बेटी व उसके सास-ससुर रहते थे. दोनों के द्वारा दहेज के रूप में पैसे मांगे जा रहे थे. इसके लिए ससुर व सास द्वारा लगातार अपनी बहू पर दबाव बनाया जा रहा था कि वह मायके से पैसे लेकर आये. लेकिन गरीबी के कारण उसके माता-पिता दहेज के रूप में पैसे देने से असमर्थ थे. इसके कारण सास व ससुर ने बहू की रस्सी से गला दबा कर हत्या कर दी. इस मामले की जानकारी गांव वालों ने मृतका के मायके वालों को दी. सूचना के बाद मौके पर मृतका के मायके से उसकी मां रूपो देवी के ससुराल पहुंचे. जहां मामले की जानकारी ली. साथ ही देखा कि उसकी बेटी का शव घर में पड़ा हुआ है और घर के लोग फरार हैं. इसकी सूचना पलासी थाना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया. मृतका के भाई प्रकाश ऋषिदेव ने बताया कि उसकी बहन की शादी 2014 में पिपरा कोठी गांव निवासी दिलचंद्र्र ऋषिदेव से हुई थी. उसने बताया कि सोमवार की रात ससुराल वालों ने उसकी बहन की हत्या कर दी. इतना ही नहीं घर वाले बच्ची को
दहेज के लिए…
भी छोड़कर फरार हो गये. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत होता है. आरोपित घर से फरार हो गये हैं. उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. गिरफ्तारी होने के बाद ही पता चल पायेगा कि उसकी हत्या कैसे और क्यों की गयी है.
भारती को कौन देगा मां का प्यार : सास-ससुर द्वारा की गयी बहू की हत्या के बाद घर से दूधमुंही बच्ची को घर में छोड़ कर फरार हो गये हैं. हालांकि, दस माह की बच्ची को यह भी नहीं पता कि मां की हत्या हो गयी है. वह अपने मां के शव से लिपट कर रो रही थी. मृतका रूपो देवी के परिजन नारायण ऋषिदेव, सुशीला देवी, सरिता देवी, नरेश ऋषिदेव, सरिता ऋषिदेव, रानी देवी आदि ने बताया कि रूपो देवी के पति दिलचंद्र ऋषिदेव भी घर से बाहर हैं. बच्ची भारती कुमारी के मामा ने बताया कि वे लोग अब उसे अपने साथ लेकर अपने घर जा रहे हैं. लेकिन अब उसे मां का प्यार कौन देगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन