मदद करने के नाम पर बदला एटीएम, उड़ाये 63 हजार
अररिया : कहते हैं सावधानी हटी दुर्घटना घटी, कुछ इसी तर्ज पर सिकटी थाना क्षेत्र के सिमलबनी बलुआ निवासी धीरज कुमार यादव को अररिया मेन ब्रांच के एटीएम से राशि निकासी के लिए मदद मांगना महंगा पड़ा. दो युवकों ने धीरज कुमार यादव के खाता संख्या 20374341435 से खाता संख्या 20421018965 में 30 हजार रुपये […]
अररिया : कहते हैं सावधानी हटी दुर्घटना घटी, कुछ इसी तर्ज पर सिकटी थाना क्षेत्र के सिमलबनी बलुआ निवासी धीरज कुमार यादव को अररिया मेन ब्रांच के एटीएम से राशि निकासी के लिए मदद मांगना महंगा पड़ा. दो युवकों ने धीरज कुमार यादव के खाता संख्या 20374341435 से खाता संख्या 20421018965 में 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिये. जबकि पुन: उनके खाता से 20 हजार व 13 हजार पूर्णिया स्थित किसी एसबीआइ के एटीएम से निकाल लिये. इसकी सूचना धीरज को तब लगी जब उनके रजिस्टर्ड मोबाइल संख्या 7352509849 पर राशि निकाले जाने का मैसेज आया.
धीरज के साथ यह घटना 19 मई 2018 को शाम के चार से पांच बजे के बीच उस वक्त घटी जब वे अररिया काली मंदिर स्थित एसबीआइ के मेन ब्रांच के एटीएम से राशि निकालने के लिए गये. इस बीच वहां पर दो युवक पहुंचे. उन्होंने धीरज से उनका एटीएम ले लिया. पीड़ित ने समझा कि यह बैंक का कर्मी है. उसने दोनों में से एक युवक को अपना एटीएम दे दिया. इसके बाद उसने पीड़ित को दो बार में 20-20 हजार रुपये निकाल कर दे दिये. एटीएम लेकर वह घर लौट गया.
20 मई 2018 को जब उसके मोबाइल पर तीन बार में 63 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तो वह घबरा गया. वह बैंक गया लेकिन रविवार होने के कारण बैंक बंद था. 21 मई को पुन: पीड़ित एसबीआइ के भिड़भिड़ी शाखा पहुंचा तो पाया कि उसके खाते में जमा 1,03197 रुपये से कुल 103000 रुपये निकाले गये थे. पीड़ित ने नगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










