प्रेमिका के साथ दबोचा गया बांका िनवासी नक्सली विनोद हेंब्रम

Updated:
विज्ञापन

बेलहर : बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा टिल्हा गांव के पास नक्सली विनोद हेंब्रम उर्फ विनय हेंब्रम व उसकी प्रेमिका सलोनी उर्फ शांति देवी को पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया. एएसपी अभियान ओमप्रकाश सिंह की नेतृत्व में यह गिरफ्तारी हुई. इसमें बेलहर थाना पुलिस के साथ सीआरपीएफ डिप्टी […]

विज्ञापन

बेलहर : बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा टिल्हा गांव के पास नक्सली विनोद हेंब्रम उर्फ विनय हेंब्रम व उसकी प्रेमिका सलोनी उर्फ शांति देवी को पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया. एएसपी अभियान ओमप्रकाश सिंह की नेतृत्व में यह गिरफ्तारी हुई. इसमें बेलहर थाना पुलिस के साथ सीआरपीएफ डिप्टी कमांडेंट सुभाष कुमार अपनी टीम के साथ सहयोग में थे. गिरफ्तार नक्सली से तीन कट्टा व पांच कारतूस की बरामदगी हुई है. गिरफ्तार नक्सली मूल रूप से बांका थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुराडीह भिलायी का रहने वाला है. यह शातिर माओवादी के रूप में जाना जाता है.

प्रेमिका के साथ…
पहली बार इसका नाम जमुई के झाझा थाना कांड संख्या 88‍/17 में आया था. बताया जाता है कि झाझा में पकड़ाये गये नक्सली उमेश मांझी ने इसका नाम बताया था. तब से यह वारंटी है. वहीं बेलहर थाने में दोनों नक्सली के ऊपर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. साथ ही पुलिसिया पूछताछ भी की गयी.
एएसपी अभियान के नेतृत्व में हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार विनोद हेंब्रम विघटित संगठन को एकजुट कर था बड़ी योजना की फिराक में
मंटू खैरा की मौत के बाद मिली थी बड़ी जिम्मेवारी वारदात को अंजाम देने की बना रहा था रणनीति
नक्सली मंटू खैरा की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में नक्सल गतिविधि लगभग शांत हो गयी थी. इसके कारण पार्टी ने विनोद को बड़ी जिम्मेवारी सौंपी थी. मंटू खैरा के काफी करीबी माने जाने वाले विनोद हेंब्रम ने पुन: बिखड़ी टुकड़ी को संगठित कर रहा था. इसके बाद वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की रणनीति बना रहा था. इसी के तहत वह गांव-गांव घूम रहा था. इस क्रम में इसकी चहलकदमी का इनपुट पुलिस को मिला था. कुछ दिन पूर्व ललमटिया व बेलाबथान गांव में इसके आने की सूचना मिली थी, परंतु जब वहां पुलिस पहुंची तो तबतक वह निकल चुका था, पर गुरुवार को पुलिस का निशाना सटीक बैठा. नतीजतन, माओवादी विनोद के साथ उसकी प्रेमिका भी पकड़ी गयी.
विनोद पहले भी कर चुका है दो शादियां, एक बीबी को छोड़ दूसरे का थामा दामन
पुलिस सूचना के मुताबिक विनोद का महिलाओं से काफी ज्यादा संपर्क रहा है. सलोनी इसकी प्रेमिका है. बताया जाता है कि सलोनी अपने पति को छोड़कर विनोद के साथ आ गयी है. जबकि विनोद पहले भी दो शादियां रचा चुका है. विनोद की दूसरी बीबी उसे छोड़ कर दूसरे व्यक्ति से शादी कर चुकी है. विनोद को दोनों पत्नी से तीन संतान भी है. चर्चा में है कि सलोनी विनोद को नक्सल गतिविधि में सहयोग करती थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन