युवती के चरित्र पर था प्रेमी को शक इसलिए कर दी थी प्रेमिका की हत्या
अररिया : 21 मार्च 18 को नगर थाना क्षेत्र के बसहा घाट स्थित बहियार से 18 वर्षीया एक युवती का शव विभत्स हालत में पुलिस को मिला. हत्या कर शव को उक्त स्थान पर गाड़े जाने का शक परिजन ही नहीं बल्कि पुलिस को भी हो रहा था. इस मामले को लेकर मृतका तस्लीमा खातून […]
अररिया : 21 मार्च 18 को नगर थाना क्षेत्र के बसहा घाट स्थित बहियार से 18 वर्षीया एक युवती का शव विभत्स हालत में पुलिस को मिला. हत्या कर शव को उक्त स्थान पर गाड़े जाने का शक परिजन ही नहीं बल्कि पुलिस को भी हो रहा था. इस मामले को लेकर मृतका तस्लीमा खातून के भाई मंसूर आलम बारी घाट निवासी वार्ड संख्या 01 ने नगर थाना में अपनी बहन की हत्या का मामला दर्ज कराते हुए बहन द्वारा किये गये फोन कॉल के आधार पर बनगामा निवासी मो जुबैर आलम को नामजद आरोपित बनाया था. बहराहाल शुक्रवार को एसपी धूरत शायली ने प्रेस कांफ्रेंस कर जब इस हत्या का उद्भेदन किया. इससे यह स्पष्ट होता चला गया कि हत्यारोपित ने बड़े ही साजिश से खुद को बचाने के लिए मो जुबैर को नामजद अभियुक्त बनाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










