दहेज के लिए पति ने की पत्नी की हत्या

Updated:
विज्ञापन

पलासी : थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेहरो गांव में रविवार को दहेज लोभियों ने एक 19 वर्षीया नवविवाहिता की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. घटना की सूचना पर पलासी थानाध्यक्ष ओमप्रकाश पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज […]

विज्ञापन
पलासी : थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेहरो गांव में रविवार को दहेज लोभियों ने एक 19 वर्षीया नवविवाहिता की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. घटना की सूचना पर पलासी थानाध्यक्ष ओमप्रकाश पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया. इस बाबत मृतका की मां व बलवात निवासी बीवी अबेदा, पति मो मेहफूज ने पलासी थाना में अपने दामाद शाह मोइन के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.
दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि उनकी बीवी नाहीदा खातून की शादी करीब आठ माह पूर्व मेहरो चौक निवासी शाह हडियल के पुत्र साह मोइन के साथ करायी थी. शादी के बाद ही उनका दामाद दहेज के रूप में रुपये की मांग कर रहा था. रविवार को सूचना मिली की उसकी पुत्री की मौत हो गयी है. सूचना पर वह अपनी बेटी के ससुराल आयी, जहां उसकी बेटी का शव पड़ा हुआ था. बेटी के गले में निशान था. पीड़िता ने अपने प्राथमिकी में दावा किया है कि उनकी बेटी को उसके दामाद ने गला दबा कर मार डाला है. इधर पलासी थाना पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपित पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन