एएनएम व सेवानिवृत्त शिक्षक के खाते से "3.41 लाख उड़ाये
अररिया : साइबर अपराधियों ने एक सप्ताह के अंदर दो लोगों को अपना शिकार बनाकर करीब 3.41 लाख रुपये की ठगी कर ली. पहली शिकार कुर्साकांटा पीएचसी में कार्यरत पूर्णिया निवासी एनएम मनीषा कुमारी बनी. इनके खाते से साइबर अपराधियों ने 19 व 20 अप्रैल को 2.91 लाख रुपये निकाल लिये. जबकि दूसरे शिकार आश्रम […]
अररिया : साइबर अपराधियों ने एक सप्ताह के अंदर दो लोगों को अपना शिकार बनाकर करीब 3.41 लाख रुपये की ठगी कर ली. पहली शिकार कुर्साकांटा पीएचसी में कार्यरत पूर्णिया निवासी एनएम मनीषा कुमारी बनी. इनके खाते से साइबर अपराधियों ने 19 व 20 अप्रैल को 2.91 लाख रुपये निकाल लिये. जबकि दूसरे शिकार आश्रम चौक निवासी सेवानिवृत शिक्षक जय प्रकाश साह बने. साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 49 हजार 995 रुपये निकाल लिये. हालांकि दोनों ही मामले में जब तक खाताधारी सतर्क होते तब साइबर अपराधी ने अपना काम कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










