अररिया के सात लोग नेपाल में धराये, विदेशी पिस्टल गोली व नशीली दवा जब्त

Updated:
विज्ञापन

जोगबनी : बुधवार को नेपाल पुलिस ने विराटनगर के नोबेल मेडिकल कॉलेज के पास सात लोगों को पिस्टल तथा नशीली दवा के साथ गिरफ्तार किया. इस संबंध में जानकारी देते हुए विराटनगर एसपी अरुण कुमार बीसी ने बताया कि विराटनगर महानगरपालिका के वार्ड संख्या 04 स्थित नोबेल मेडिकल कॉलेज के पास तीन बाइक पर सवार […]

विज्ञापन

जोगबनी : बुधवार को नेपाल पुलिस ने विराटनगर के नोबेल मेडिकल कॉलेज के पास सात लोगों को पिस्टल तथा नशीली दवा के साथ गिरफ्तार किया. इस संबंध में जानकारी देते हुए विराटनगर एसपी अरुण कुमार बीसी ने बताया कि विराटनगर महानगरपालिका के वार्ड संख्या 04 स्थित नोबेल मेडिकल कॉलेज के पास तीन बाइक पर सवार छह लोगों सहित एक अन्य व्यक्ति को गश्ती के दौरान शक के आधार पर गिरफ्तार किया. श्री बीसी ने बताया की जांच के दौरान जब बाइक सवार की जांच की गयी तो बाइक पर पीछे बैठे फारबिसगंज वार्ड संख्या दो के बिनोद यादव के कमर में अमेरिका निर्मित एक पिस्टल व एक मैगजिन तथा छह राउंड गोली मिली. वहीं अन्य छह लोगों के पास से जांच के दौरान भारी मात्रा में नशीली दवाई मिली.

नशीली दवाओं में एविल सूई 1775 पीस, दाईजेलैब 500 पीस, स्पासमो प्रोक्सीवान 1776 पीस, फेनारगन सूई 125 पिस तथा डाईलेक्स डीसी 13 बोतल पाया गया. गिरफ्तार लोगों में बथनाहा वार्ड संख्या चार के 24 वर्षीय रोहित कुमार शर्मा, मिल्की डुमरिया वार्ड 09 निवासी 18 वर्षीय राजा कुमार यादव तथा 22 वर्षीय नीलम देवी यादव, सिमराहा थाना के 26 वर्षीय प्रकाश कुमार दास, रानीगंज के 33 वर्षीय
अररिया के सात…
रंजीत कुमार शर्मा तथा बारा मतनाजा अररिया के 40 वर्षीय सूरज नारायण यादव शामिल हैं. इनके पास से 81 हजार के नेपाली नोट भी बरामद हुए. गिरफ्तार सभी लोगों के विरुद्ध सार्वजनिक अपराध अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन