एक सौ बोतल नेपाली शराब जब्त
फारबिसगंज : फारबिसगंज पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के भागकोहेलिया पंचायत से गुजरने वाली बड़ी नहर के समीप जांच के दौरान एक सौ बोतल नेपाली देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. शराब के साथ गिरफ्तार युवक का नाम बबलू मंडल पिता जीवछ मंडल भागकोहेलिया निवासी बताया जाता […]
फारबिसगंज : फारबिसगंज पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के भागकोहेलिया पंचायत से गुजरने वाली बड़ी नहर के समीप जांच के दौरान एक सौ बोतल नेपाली देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. शराब के साथ गिरफ्तार युवक का नाम बबलू मंडल पिता जीवछ मंडल भागकोहेलिया निवासी बताया जाता है. बताया जाता है कि गश्ती के दौरान सअनि प्रेम कुमार मालाकार सहित पुलिस बलों को देख कर नहर के मार्ग से सिर पर प्लास्टिक के बोरा में शराब ले कर नहर पार कर रहा युवक भागने लगा. जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा व उसके पास से 100 बोतल शराब जब्त किया. गिरफ्तार युवक के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










