अब दहेज के रूप में मांग रहे पांच लाख
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बालू लदे ट्रक से कुचलकर बालक की मौत, जाम बहादुरगंज : बहादुरगंज-ठाकुरगंज मुख्य मार्ग एनएच 327 ई पर मंगलवार की सुबह लोहागाड़ा हाट के पास ट्रक की चपेट में आने से पांच वर्षीय बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची बहादुरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये […]
विज्ञापन
बालू लदे ट्रक से कुचलकर बालक की मौत, जाम
बहादुरगंज : बहादुरगंज-ठाकुरगंज मुख्य मार्ग एनएच 327 ई पर मंगलवार की सुबह लोहागाड़ा हाट के पास ट्रक की चपेट में आने से पांच वर्षीय बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची बहादुरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये किशनगंज भेज दिया व ट्रक सहित चालक को पुलिस कस्टडी में ले लिया. मिली सूचना के अनुसार, मोइन साह का पांच वर्षीय पुत्र राजा किसी चाय दुकान से निकल सड़क पार कर रहा था. इतने में पौआखाली की तरफ से तेज गति से आ रहे बालू लदे ट्रक की चपेट में वह बालक आ गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. इस बीच हो-हल्ला के बीच ही भीड़ ने ड्राइवर सहित उस ट्रक को धर-दबोचा एवम सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले सौंप दिया. उधर घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य
बालू लदे ट्रक…
मार्ग पर शव को रखकर घंटों सड़क जाम की व शासन-प्रशासन से समुचित सरकारी मुआवजा की मांग करने लगे. बीडीओ जुल्फेकार आदिल, सीओ सहदुल हक व थानाध्यक्ष महफुज आलम ने किसी तरह 2-3 घंटे के दरम्यान आक्रोशित को समझा-बुझाकर मामले को शांत करवाया व फिर जाकर यातायात बहाल किया जा सका.
एनएच 327 ई पर लोहागाड़ा हाट के पास की घटना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










