सोमवार की रात 25 वारंटी गिरफ्तार
अररिया : एसपी के आदेश पर वारंटियों, अपराधियों, अभियुक्तों, शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए सोमवार की रात अभियान चला कर कुल 25 को गिरफ्तार किया गया. मिली जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने तीन, नरपतगंज थाना पुलिस ने तीन, फारबिसगंज में चार की गिरफ्तारी की गयी. वहीं सिमराहा थाना पुलिस ने चार, पलासी में […]
अररिया : एसपी के आदेश पर वारंटियों, अपराधियों, अभियुक्तों, शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए सोमवार की रात अभियान चला कर कुल 25 को गिरफ्तार किया गया. मिली जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने तीन, नरपतगंज थाना पुलिस ने तीन, फारबिसगंज में चार की गिरफ्तारी की गयी. वहीं सिमराहा थाना पुलिस ने चार, पलासी में दो, भरगामा में दो, अररिया आरएस में दो की गिरफ्तारी की गयी, जबकि कुर्साकांटा में एक, ताराबाड़ी में एक, महलगांव में एक, जोगबनी में एक, कुआड़ी में एक की गिरफ्तारी की गयी. इसमें कांड के अभियुक्त, वारंटी, शराब से जुड़े मामले में गिरफ्तार आरोपित शामिल है. बहरहाल दो दिनों से लगातार गिरफ्तारी अभियान चलाने से कुल 83 की गिरफ्तारी हुई. इस तरह के गिरफ्तारी अभियान चलने से वारंटियों, अपराधियों, स्थायी वारंटियों, शराब कारोबारियों के बीच से हड़कंप मच गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










