नौ लीटर चुलाई शराब जब्त, दो गिरफ्तार
अररिया : अररिया आरएस पुलिस ने सोमवार की देर शाम रहिकपुर वार्ड संख्या दो से नौ लीटर चुलाई शराब के साथ दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया. जानकारी अनुसार आरएस ओपी अध्यक्ष को सूचना मिली थी कि रहिकपुर का रहने वाला नंद किशोर पासवान उर्फ फेकू व सुनील कुमार चुलाई शराब कहीं से ला कर […]
अररिया : अररिया आरएस पुलिस ने सोमवार की देर शाम रहिकपुर वार्ड संख्या दो से नौ लीटर चुलाई शराब के साथ दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया. जानकारी अनुसार आरएस ओपी अध्यक्ष को सूचना मिली थी कि रहिकपुर का रहने वाला नंद किशोर पासवान उर्फ फेकू व सुनील कुमार चुलाई शराब कहीं से ला कर लोगों को घर पर चोरी छिपे पिलाता है. सूचना के आलोक में पुलिस निगहबानी कर रही थी. इसी क्रम में कहीं से नौ लीटर शराब लाने के क्रम में पुलिस ने दोनों को दबोच लिया. ओपी अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी के विरुद्ध कांड दर्ज कर दोनों को मंगलवार को न्यायालय में उपस्थापित कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










