राशि के गबन मामले में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

विद्यालय निर्माण की राशि गबन करने का है आरोप लंबे समय से थे फरार ताराबाड़ी : अररिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय घरूवारी जमुआ में भवन निर्माण की राशि घपला करने का आरोपी तत्कालीन प्रधानाध्यापक जयनंदन कुमार को ताराबाड़ी थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार प्रधानाध्यापक जयनंदन कुमार वर्ष 2016 से फरार थे. […]

विज्ञापन
विद्यालय निर्माण की राशि गबन करने का है आरोप लंबे समय से थे फरार
ताराबाड़ी : अररिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय घरूवारी जमुआ में भवन निर्माण की राशि घपला करने का आरोपी तत्कालीन प्रधानाध्यापक जयनंदन कुमार को ताराबाड़ी थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार प्रधानाध्यापक जयनंदन कुमार वर्ष 2016 से फरार थे.
जानकारी के अनुसार 28 सितंबर 2012 को इस विद्यालय में भवन निर्माण के लिए नौ लाख 28 हजार 500 रुपये की निकासी विद्यालय शिक्षा समिति के खाते से की. राशि निकासी के बावजूद भवन का निर्माण उनके द्वारा नहीं किया गया. निर्माण कार्य पूरा नहीं किये जाने पर ग्रामीणों ने जिलापदाधिकारी को उक्त प्रधानाध्यापक के विरुद्ध शिकायत की.
जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार तत्कालीन बीइओ विजय कुमार सिंह ने 11 फरवरी 2016 को प्रधानाध्यापक श्री कुमार के विरुद्ध ताराबाड़ी थाना में गबन की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. गबन के आरोपी प्रधानाध्यापक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके पैतृक गांव सैफगंज बेगुसराय तक की खाक छानी थी.
बुधवार को उक्त प्रधानाध्यापक को उनके वर्तमान विद्यालय उमवि रामपुर कोदरकट्टी से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार प्रधानाध्यापक को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती के अलावा एस आई श्यामदेव प्रसाद यादव, मनोज कुमार सहित पुलिस जवान शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन