शराब लेकर आ रहा युवक हुआ घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शराब डिलीवरी करने की सूचना िमलने पर पुलिस कर रही थी पीछा अररिया : शराब लेकर बाइक से अररिया की ओर आ रहे शराब कारोबारी दुर्घटना का शिकार हुए. दोनों शराब कारोबारी का इलाज चल रहा है. घटना बुधवार की है. घटनास्थल अररिया आरएस मोड़ के पश्चिम की है. नगर थाना पुलिस का टाइगर मोबाइल […]
विज्ञापन
शराब डिलीवरी करने की सूचना िमलने पर पुलिस कर रही थी पीछा
अररिया : शराब लेकर बाइक से अररिया की ओर आ रहे शराब कारोबारी दुर्घटना का शिकार हुए. दोनों शराब कारोबारी का इलाज चल रहा है. घटना बुधवार की है. घटनास्थल अररिया आरएस मोड़ के पश्चिम की है.
नगर थाना पुलिस का टाइगर मोबाइल जवान गुप्त सूचना के आलोक में शराब कारोबारियों को दबोचने के लिए आरएस ओपी क्षेत्र के रजोखर में थे. इसी दौरान एक बाइक पर अंग्रेजी शराब का एक कार्टून लेकर आ रहे शराब कारोबारी पर टाइगर मोबाइल जवानों की नजर पड़ी.
शराब कारोबारी अजय कुमार साह ने बताया कि पीछे से एक सूमो से पुलिस वालों ने पीछा किया. बाइक के समीप पहुंच कर गेट खोलकर धक्का दिया, जिससे बाइक लेकर सड़क किनारे गिर गये. दोनों चोटिल हो गये. नगर थाना के टाइगर मोबाइल जवान जख्मी शराब कारोबारी मनीष को लेकर एक ऑटो से अररिया आ गया,
जब दूसरा अजय कुमार साह को छोड़ इसकी सूचना आरएस ओपी पुलिस को दिया. सूचना पर पहुंची आरएस ओपी पुलिस ने अजय कुमार साह को कब्जे में ले शहर के एक हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास लाया. एक्स-रे में पता चला कि उसका हाथ, कंधा व सीने की बत्ती टूट गयी है. पीड़ित ने बताया कि पुलिस जीप के गेट से धक्का नहीं मारा जाता तो ऐसी स्थिति नहीं होती. इस क्रम में बोरा में बंद एक कार्टून अंग्रेजी शराब चकनाचूर हो गया. सिर्फ दो बोतल बच पाया है. जख्मी शराब कारोबारी अजय कुमार साह पिता जगरनाथ साह गांव मदनपुर का रहने वाला है.
इन दिनों वह परिवार के साथ शिवपुरी भूदान टोला में रह रहा है ऐसी जानकारी उसने दी. उसने बताया कि मनीष गीतवास का रहने वाला है. यह शराब गीतवास से पूरब सड़क किनारे डिलेवरी देना था. डिलेवरी देने वाले का नाम बताने से परहेज किया.
इस बाबत नगर थानाध्यक्ष रमेश कांत चौधरी व आरएस ओपी अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि जख्मियों का इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










