कार नहीं दी,तो पुत्र ने घर में लगायी आग

Updated:
विज्ञापन

लगभग चार लाख की संपत्ति खाक घटना की सूचना पर पहुंचा दमकल, किया आग पर काबू फारबिसगंज के मार्केटिंग यार्ड के समीप स्थित बढ़ई पट्टी की घटना मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यवसायी पुत्र को लिया हिरासत में फारबिसगंज : शहर के मार्केटिंग यार्ड के समीप स्थित बढ़ई पट्टी वार्ड संख्या 06 में सब्जी आढ़त […]

विज्ञापन

लगभग चार लाख की संपत्ति खाक

घटना की सूचना पर पहुंचा दमकल, किया आग पर काबू
फारबिसगंज के मार्केटिंग यार्ड के समीप स्थित बढ़ई पट्टी की घटना
मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यवसायी पुत्र को लिया हिरासत में
फारबिसगंज : शहर के मार्केटिंग यार्ड के समीप स्थित बढ़ई पट्टी वार्ड संख्या 06 में सब्जी आढ़त व्यवसायी के पुत्र ने कार खरीद कर नहीं दिये जाने से रुष्ट होकर अपने ही घर में आग लगा दी. प्रतिष्ठान में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लगने से लाखों की संपत्ति खाक हो गयी. आग की लपट देख स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया. लेकिन आग तेज होने के कारण दमकल को सूचना दी गयी. घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे दमकल की मदद से आग पर काबू पाया जा सका. इस अग्निकांड में फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, गोदरेज अालमीरा, पलंग सहित रसोई घर के सभी सामान जल कर राख हो गये.
पीड़ित व्यवसायी के मुताबिक इस अग्निकांड की घटना में लगभग चार लाख रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. घटना के संदर्भ में स्थानीय लोगों का कहना है कि सब्जी आढ़त व्यवसायी रामेजश्वर गुप्ता पिता स्व राम सहाय गुप्ता का पुत्र अपने पिता से मंगलवार को कार खरीदने के लिए राशि की मांग कर रहा था. कार खरीद कर नहीं देने पर आक्रोशित व्यवसायी पुत्र ने ही अपने घर में आग लगा दी. पीड़ित व्यवसायी रामेश्वर गुप्ता इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि विगत कई दिनों से उनका पुत्र गुस्से में जरूर था मगर उसने आग नहीं लगायी है. घटना के समय घर में कोई नहीं था. वे पूजा कर घर से निकल गये थे. अचानक आग लग जाने की जानकारी मिली. तब वे दौड़ कर आये. इधर, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल व्यवसायी पुत्र सोनू गुप्ता को हिरासत में ले कर पूछताछ की. हालांकि अग्निकांड के विषय में पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि पूजा घर में दिया जला कर रखा गया था. संभवत: दीये के गिर जाने के कारण आग लग गयी. बहरहाल दमकल पदाधिकारियों एवं कर्मियों तथा स्थानीय लोगों की सक्रियता से आग पर कठिन परिश्रम के बाद काबू पा लिया गया. अन्यथा मंडी एवं पीछे रेलवे ट्रेक के बीच में अवस्थित संकीर्ण स्थान पर जिस प्रकार ऊंचे तल पर आग लगी थी, कोई बड़ी घटना भी हो सकता थी. चूंकि पास के रसोई घर में रसोई गैस का सिलेंडर भी था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन