अटूट है महागठबंधन फैलाया जा रहा है भ्रम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अभिनंदन समारोह में बोलीं पर्यटन मंत्री अररिया : राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर चाहे जो भी कहा सुना जा रहा हो, पर रविवार को आयोजित अभिनंदन समारोह में बिहार की पर्यटन मंत्री अनिता देवी व बरारी के विधायक नीरज कुमार सहित अन्य सभी नेताओं ने कहा कि राज्य में सत्ताधारी महागठबंधन अटूट है. किसी प्रकार […]
विज्ञापन
अभिनंदन समारोह में बोलीं पर्यटन मंत्री
अररिया : राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर चाहे जो भी कहा सुना जा रहा हो, पर रविवार को आयोजित अभिनंदन समारोह में बिहार की पर्यटन मंत्री अनिता देवी व बरारी के विधायक नीरज कुमार सहित अन्य सभी नेताओं ने कहा कि राज्य में सत्ताधारी महागठबंधन अटूट है. किसी प्रकार की कोई दरार नहीं है. सरकार विकास कार्य में लगी हुई है. विपक्ष सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहा है. स्थानीय भारती सेवा सदन ट्रस्ट व
अटूट है महागठबंधन..
.
वंचित मुक्ति मोरचा के बैनर तले टाउन हॉल में हुए समारोह में पर्यटन मंत्री व विधायक ने बार बार याद दिलाया कि राजद सुप्रीमो लालू यादव दबे कुचलों व पिछड़ों के मसीहा हैं. केंद्र सरकार उन्हें झूठे मुकदमों में फंसा रही है. पर्यटन मंत्री अनिता देवी ने कहा कि महागठबंधन में दरार को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है. ऐसी कोई बात नहीं है. राजद सुप्रीमो लालू यादव को दबे-कुचलों का मसीहा बताते हुए उन्होंने कहा कि अतिपिछड़े समाज से आनी वाली इस बेटी का मंत्री बनना इसका प्रमाण है.
27 अगस्त की रैली में भारी संख्या में शामिल होने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि किसी दूसरे पर निर्भर न होकर खुद ही रोटी, सत्तू व भुंजा लेकर रैली में शामिल हों. पिछड़ों, अतिपिछड़ों, दिलतों व महादलितों को चट्टानी एकता का परिचय देना होगा. इसी क्रम में उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार हर मोरचे पर काम कर रही है. शिक्षा व्यवस्था सुधरी है. सात निश्चय पर काम हो रहा है. 20-22 घंट बिजली की आपूर्ति हो रही है. नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण दिया गया है,
जबकि ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष व जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डाॅ आरएन भारती व जदयू के प्रदेश महासचिव सह नोनिया महासभा के जिलाध्यक्ष सीता राम मंडल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए जिला स्थित मदनपुर, संदरी मठ व बसैठी शिवालयों के जिर्णोद्धार करते हुए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की. वहीं विधायक नीरज कुमार ने कहा कि पटना में 27 अगस्त को होने वाली रैली के जरिये बिहार वासी छाती तोड़ने का बयान देने वालों को जवाब देगी. राष्ट्रीय स्तर पर महागठबंधन बनने की शुरुआत भी उसी दिन हो जायेगी. युवा राजद के जिलाध्यक्ष सह मुखिया विजय सिंह यादव, प्रवक्ता कमाले हक, जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, रामाशीष चौहान, साहेब लाल सिंह, सीता राम विश्वास सहित अन्य वक्ताओं ने भी रैली को सफल बनाने का आह्वान किया. मंच संचालन अधिवक्ता सुरेश राम ने किया. मौके पर शरण देव चौहान, श्याम कुमार मंडल, कविता देवी, भरत शर्मा उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










