दूसरे दिन 10 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन पत्र दाखिल

आगामी 10 अगस्त को होने वाले बार एसोसिएशन फारबिसगंज के चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन बुधवार को अलग-अलग पदों के लिए कुल 10 अभ्यर्थियों ने निर्वाची पदाधिकारी अधिवक्ता दुर्गानंद प्रसाद साह के समक्ष पहुंच कर अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.
प्रतिनिधि, फारबिसगंज. आगामी 10 अगस्त को होने वाले बार एसोसिएशन फारबिसगंज के चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन बुधवार को अलग-अलग पदों के लिए कुल 10 अभ्यर्थियों ने निर्वाची पदाधिकारी अधिवक्ता दुर्गानंद प्रसाद साह के समक्ष पहुंच कर अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. मौके पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी अधिवक्ता मो कलाम,ब्रजेश कुमार वर्मा मौजूद थे. बताया जाता है कि नामांकन पत्र दाखिल करने दूसरे दिन बार एसोसिएशन फारबिसगंज के अध्यक्ष पद के लिए एक अभ्यर्थी अधिवक्ता शकल देव मंडल, उपाध्यक्ष पद के लिए एक अभ्यर्थी अधिवक्ता विभूति ठाकुर,महासचिव पद के लिए तीन अभ्यर्थी अधिवक्ता विभूतिकांत झा, राकेश कुमार देव,गोपाल प्रसाद मंडल,अंकेक्षक पद के लिए दो अभ्यर्थी प्रमोद कुमार साह,सुबोध कुमार सुधांशु,कोषाध्यक्ष पद के लिए एक अभ्यर्थी अधिवक्ता चंद्रशेखर कुमार मिश्रा ने व कार्यकारिणी सदस्य के लिए दो अभ्यर्थी अधिवक्ता कुंदन कुमार दास, राज कुमार झा ने नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




