अबेकस बिहार प्रोडिजी 2026: 11 मिनट में 300 सवाल हल, बच्चों की स्पीड और एक्यूरेसी ने किया हैरान
Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Apr 2026 3:21 PM
एसआईपी अबेकस बिहार प्रोडिजी 2026
Abacus Bihar Prodigy 2026: पटना में एसआईपी अबेकस बिहार प्रोडिजी-2026 में 1500 से अधिक बच्चों ने भाग लिया. 11 मिनट में 300 सवाल हल करने की चुनौती में बच्चों ने बिना कागज-कलम शानदार प्रदर्शन किया. आयोजन का उद्देश्य गणित में रुचि और बौद्धिक विकास बढ़ाना था. विजेता बच्चों को सम्मानित भी किया गया.
Abacus Bihar Prodigy 2026: पटना के बापू सभागार और ज्ञान भवन में शनिवार को एसआईपी अबेकस बिहार प्रोडिजी-2026 का भव्य आयोजन किया गया. इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के कोने-कोने से आए 1500 से अधिक स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया और अपनी अद्भुत मानसिक गणना क्षमता का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता की शुरुआत सुबह 9 बजे हुई, जिसमें बच्चों को 11 मिनट के भीतर 300 गणितीय सवाल हल करने की चुनौती दी गई.
प्रतियोगिता में जो प्रतिभागी कम समय में अधिक सटीकता के साथ सवाल हल करता, उसे विजेताओं की सूची में ऊंचा स्थान मिलता. बच्चों ने बिना कागज-कलम के केवल दिमाग के सहारे जटिल सवालों को तेज गति और सटीकता के साथ हल कर सभी को हैरान कर दिया. पूरे आयोजन के दौरान उनकी एकाग्रता, स्मरण शक्ति और गणितीय कौशल देखने लायक रहा.
मीडिया से बात करते हुए एसआईपी अकेडमी के प्रबंध निदेशक दिनेश विक्टर ने बताया कि यह प्रतियोगिता क्षेत्र की सबसे बड़ी मेंटल मैथ प्रतियोगिताओं में से एक है, जिसका उद्देश्य बच्चों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाना और उनके बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करना है. कार्यक्रम में बच्चों की मेहनत, लगन और समर्पण की झलक भी स्पष्ट रूप से देखने को मिली. इससे बच्चों की एकाग्रता बढ़ती है. साथ बारीकी से बातों को सुनने की क्षमता में भी इजाफा होता है.
इस मौके पर अभिभावकों और शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साहवद्र्धन किया और अबेकस प्रशिक्षण के सकारात्मक प्रभावों को सराहा. आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच प्रदान करते हैं और राज्य के शैक्षणिक माहौल को मजबूती देते हैं. कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. इस आयोजन को लेकर प्रतिभागियों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला. मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक शुभाजीत मल्लिक, शांतनु बनर्जी, कबीर खान आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










