500 रुपये के लिए गोली मार कर हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2017 6:11 AM

विज्ञापन

बक्सर/राजपुर : राजपुर के लक्ष्मण डेरा गांव में ट्रिपल मर्डर का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शुक्रवार की देर शाम हथियारबंद अपराधियों ने पैसे के विवाद को लेकर खीरी गांव में एक दलित की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए हत्यारे फरार हो गये. […]

विज्ञापन
बक्सर/राजपुर : राजपुर के लक्ष्मण डेरा गांव में ट्रिपल मर्डर का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शुक्रवार की देर शाम हथियारबंद अपराधियों ने पैसे के विवाद को लेकर खीरी गांव में एक दलित की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए हत्यारे फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही एएसपी शैशव यादव घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं, हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. राजपुर थाना क्षेत्र के खीरी गांव निवासी झिंगुरी राम के पुत्र कामता राम के गांव के ही मंतोष कुमार तिवारी से 500 रुपये उधार लिये थे, जिसे लेकर दोनों में कहासुनी हुई. इसके बाद मंतोष ने कामता राम को गोली मार दी.
गोली लगने से मौके पर ही कामता राम की मौत हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद मंतोष फरार हो गया. इस घटना के बाद गांव के दो पक्षों में तनाव व्याप्त है.वहीं, पुलिस मंतोष की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.इस संबंध में एएसपी ने बताया कि परिजनों द्वारा अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी है. पुलिस फिलहाल घटना में शामिल आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है. जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन