शर्मनाक : अवैध संबंध का विरोध करने पर मां ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटी की कर दी हत्या

मसौढ़ी : बिहार में पटना से सटे मसौढ़ी में थाना क्षेत्र के सोनकुकरा गांव स्थित खेत में बीते 24 फरवरी को युवती का शव बरामद किया गया था़ लाश की शिनाख्त के बाद पुलिस ने चार दिनों के बाद इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो महिलाओं समेत […]
मसौढ़ी : बिहार में पटना से सटे मसौढ़ी में थाना क्षेत्र के सोनकुकरा गांव स्थित खेत में बीते 24 फरवरी को युवती का शव बरामद किया गया था़ लाश की शिनाख्त के बाद पुलिस ने चार दिनों के बाद इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपित अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.
बताया जाता है कि 18 वर्षीया अंकिता कुमारी की हत्या उसकी मां ललिता उर्फ गुड़िया देवी ने अपने प्रेमी राम प्रवेश यादव के साथ मिल कर की थी. उसने अपना गुनाह पुलिस के समक्ष कबूल लिया है. पटना के बेऊर थाना क्षेत्र के जोड़ा कुआं मोहल्ले की रहनेवाली ललिता उर्फ गुड़िया देवी का अवैध संबंध मोहल्ले के राम प्रवेश शर्मा के साथ था. अंकिता इस रिश्ते के खिलाफ थी और हमेशा इसके लिए मां से झगड़ा किया करती थी.
इधर, अंकिता के इस बरताव से उसकी मां नाखुश थी. इस वजह से उसने अंकिता का पटना के ही एक निजी आवासीय विद्यालय में नामांकन करवा दिया था. अंकिता की रोक-टोक से परेशान उसकी मां गुड़िया देवी ने अब अपनी बेटी को रास्ते से हटाने की योजना बना ली थी.
बीते एक माह पूर्व उसे स्कूल से घर ले आयी बाद में झाड़- फूंक के बहाने उसे मसौढ़ी डीह के ओझा सुदामा पासवान के पास लेकर आयी. 22 फरवरी की शाम राम प्रवेश यादव अंकिता को लेकर मसौढ़ी के सोनकुकरा गांव के ओझा अनुज और भोला के घर लाया. वहां ओझा सुदामा पासवान के अलावा अंकिता की मां के साथ धनरूआ थाना के नसरतपुर गांव की महिला ओझा कांति देवी पहले से मौजूद थी. इस बीच सभी ने वहां खाना खाने के बाद अंकिता को नशे की गोली खिला कर देर रात उसे गांव के सरसों के खेत में ले गये और गला दबा कर उसकी हत्या कर दी
अंकिता की मां अपनी बेटी से इतनी नफरत करती थी कि उसकी हत्या के बाद उसके बदन के सारे कपड़े फाड़ कर इस मामले को गैंगरेप का शक्ल देना चाहती थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते सच्चाई सामने ला दी. पुलिस ने दावा किया कि अंकिता के साथ रेप नहीं हुआ था. हत्या के बाद अंकिता के बदन के सारे कपड़े फाड़ कर इस कांड को रेपकांड की शक्ल देने की कोशिश की गयी थी.
पुलिस ने जब इस मामले की छानबीन की, तो इस कांड में शामिल सभी लोगों का मोबाइल टावर घटना की रात मसौढ़ी के सती स्थान मोहल्ला बता रहा था . इधर, पुलिस हिरासत में अंकिता की मां बार-बार बयान बदल रही थी. बाद में पुलिस को उस पर शक गहराता चला गया और जब पुलिस ने सख्ती दिखायी, तो वह टूट गयी और अपना गुनाह कबूल कर लिया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




