पिता-पुत्र को मारी गोली, पिता की मौत, पुत्र की स्थिति गंभीर

भाेजपुर : बिहार के भोजपुर में शाहपुर थाना क्षेत्र के करनामेपुर ओपी के सैया डेरा गांव के समीप बांध पर सोमवार के दिन सशस्त्र अपराधियों ने मरचइया डेरा गांव के बाप-बेटा को गोली मार दी गयी. इसमें पिता लालजी यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि उनका 15 वर्षीय पुत्र मंटू यादव गोली […]
भाेजपुर : बिहार के भोजपुर में शाहपुर थाना क्षेत्र के करनामेपुर ओपी के सैया डेरा गांव के समीप बांध पर सोमवार के दिन सशस्त्र अपराधियों ने मरचइया डेरा गांव के बाप-बेटा को गोली मार दी गयी. इसमें पिता लालजी यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि उनका 15 वर्षीय पुत्र मंटू यादव गोली लगने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल का इलाज कराने ग्रामीणों द्वारा शाहपुर रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया. इस घटना के विरोध में गुस्साये ग्रामीणों एवं परिजनों ने सैया डेरा के समीप सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार के दिन सुबह के करीब 10 बजे लालजी यादव एवं उनके पुत्र मंटू यादव गोवर्धन पूजा के लिए झंडा लेकर करनामेपुर बाजार से अपने गांव मरचइया डेरा आ रहे थे.तभी सैया डेरा गांव के समीप करीब एक दर्जन लोगों ने उन्हें घेर लिया और जबरन कहीं ले जाने लगे, जिसका विरोध पिता और पुत्र दोनों ने किया. इसी बीच कुछ हथियारधारियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसमें लालजी यादव के सिर एवं छाती में करीब चार गोली लगी और मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
वहीं मंटू यादव को भी दो गोली लगी. इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने जख्मी मंटू यादव को इलाज के लिए शाहपुर लाया गया. इधर स्थानीय पुलिस को जख्मी मंटू यादव द्वारा घटना को अंजाम देनेवालों अपराधियो में से कुछ के नाम बताये हैं. जबकि अन्य को पहचान लेने की बात कही गयी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को पुलिस को घंटों उठाने नहीं दिया. जबकि घटना के बाद पहुंचे एसडीएम जगदीशपुर बालमुकुंद प्रसाद, एएसपी मो साजिद एवं एसडीपीओ जगदीशपुर द्वारिका पॉल द्वारा काफी समझाया गया. इसके करीब पांच घंटे बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




