पहले चाकुओं से गोदा, फिर गला रेत की हत्या

Updated at : 17 Oct 2016 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
पहले चाकुओं से गोदा, फिर गला रेत की हत्या

वारदात. महात्मा गांधी सेतु के नीचे बिस्कोमान गोलंबर के पास मिला फ्रिज मिस्त्री का शव पटना : सब्जीबाग निवासी व फ्रिज मिस्त्री रइसुल हक (50) को अपराधियों ने पहले चाकू से गोदा और फिर गला रेत हत्या कर दी. आलमगंज थाने की पुलिस ने शव को महात्मा गांधी सेतु पुल के नीचे बिस्कोमान गोलंबर के […]

विज्ञापन
वारदात. महात्मा गांधी सेतु के नीचे बिस्कोमान गोलंबर के पास मिला फ्रिज मिस्त्री का शव
पटना : सब्जीबाग निवासी व फ्रिज मिस्त्री रइसुल हक (50) को अपराधियों ने पहले चाकू से गोदा और फिर गला रेत हत्या कर दी. आलमगंज थाने की पुलिस ने शव को महात्मा गांधी सेतु पुल के नीचे बिस्कोमान गोलंबर के पास से रविवार की सुबह बरामद किया. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया. रइसुल हक सब्जीबाग में अपने परिवार के साथ रहते थे. लेकिन वे मूल रूप से बिहारशरीफ के रहनेवाले हैं. परिजन शव को लेकर बिहारशरीफ चले गये हैं. इस मामले में आलमगंज थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. परिजनों ने किसी पर भी हत्या का आरोप नहीं लगाया है.
किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी : मोहिब : रइसुल हक के चचेरे भाई मोहिब ने बताया कि वे साधारण व्यक्ति थे और उनकी या उनके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. इधर मामला लूटपाट का भी नहीं लग रहा है. क्योंकि, रइसुल हक के शव के पास से फ्रीज बनानेवाले तमाम उपकरण बैग में पड़े मिले है. हालांकि, पुलिस अनुसंधान में लगी है. रइसुल हक तीन भाइयों में सबसे बड़े थे.
उनके दो भाई सइदुल हक व नफीसुल हक है. रइसुल को तीन बेटे अमानुल, फैजानुल व अयानुल व एक बेटी फारिया है. उनकी पत्नी का नाम फरहाना खातून है. वे अपने घर में अकेले कमानेवाले थे. आलमगंज थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. फिलहाल आपसी विवाद का मामला लग रहा है. उन्होंने बताया कि परिजनों ने फिलहाल किसी को नामजद नहीं किया है. अनुसंधान जारी है.
अपने पास नहीं रखते थे मोबाइल फोन : रइसुल हक अपने पास मोबाइल फोन नहीं रखते थे. उनके घर में ही एक मोबाइल फोन रहता था, जिस परही फोन आता था कि फलां जगहपर फ्रिज खराब है और बनाने केलिए आये. इसके बाद रइसुलबताये गये पते पर फ्रिज ठीक करने जाते थे. उनकी कोई दुकान नहीं थी, सारा काम घर से ही करते थे. शनिवार को भी फोन आया और करीब छह बजे शाम में वे सारे उपकरण बैग में लेकर निकले थे.
बेटे ने पूछा था-पापा कहां जा रहे हैं : उनके जाने के क्रम में छोटे बेटे अयानुल ने पूछा की पापा कहां जा रहे है. उन्होंने बेटे को बताया कि फ्रीज बनाना है और वे थोड़ी ही देर में वापस लौट आयेंगे. लेकिन, देर रात तक वे वापस नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई और फिर खोजबीन शुरू की. लेकिन, वे अपने साथ मोबाइल फोन नहीं रखते थे, जिसके कारण परिजन निराश होकर वापस घर लौट आये. इधर पुलिस ने जब शव को बरामद किया, तो उनके पास से एक बैग बरामद किया. जिसमें एक सैमसंग कंपनी के कर्मचारी का कार्ड था. पुलिस ने उस कार्ड में अंकित मोबाइल नंबर पर फोन किया, तो उसने पहचान लिया और बताया कि वे सब्जीबाग में रहते है और वह भी सब्जीबाग का ही रहनेवाला है. इसके बाद वह उनके घर गया और फिर जानकारी दी. परिजन एनएमसीएच पहुंचे और शव की पहचान की.
आपसी विवाद में हो सकती है हत्या : आमतौर पर इस तरह से पहले चाकू से गोदना और फिर गला रेत कर हत्या करना आपसी विवाद की ओर ही इशारा करता है. क्योंकि, पहले भी इस तरह के मामले का जब खुलासा हुआ, तो यह जानकारी सामने आयी कि किसी ने दुश्मनी निकाली है. हालांकि, पुलिस अनुसंधान कर रही है और छानबीन के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकती है.
दानापुर. खगौल थाना क्षेत्र के मुस्ताफपुर के समीप रविवार को बाइक सवार तीन अपराधियों ने बाइक सवार सेल्समैन जावेद खान उर्फ पप्पू को गोली मार कर बैग में रखे तीन लाख रुपये लूट लिये. गोली जावेद के दाहिने पैर में लगी है. अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद दानापुर स्टेशन की ओर फरार हो गये. जख्मी जावेद अपनी बाइक चला कर अनुमंडलीय अस्पताल इलाज के लिए पहुंचा. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जावेद को पीएमसीएच रेफर कर दिया.
जानकारी के दानापुर थाने के नासरीगंज पठान टोली निवासी जावेद खान उर्फ पप्पू एक्जिबिशन रोड स्थित पार्ट-पुरजे की दुकान में सेल्समैन का काम करता है. जावेद ने बताया कि रविवार सुबह वह बाइक दानापुर स्टेशन स्थित स्टैंड में लगा कर बक्सर में दुकानों से वसूली करने गया था. बक्सर से तीन लाख बकाया वसूली कर ट्रेन से दानापुर स्टेशन उतर कर बाइक से घर जा रह था. स्टेशन से बाइक सवार तीन अपराधी उसका पीछा कर रहे थे.
खगौल रोड में मुस्ताफपुर के समीप अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखा कर गाड़ी को रोका. बाइक रोकने के बाद एक अपराधी गाड़ी से उतरा और पिस्तौल के बल पर पर बैग में रखे तीन लाख रुपये छीन लिये. जब विरोध किया, तो अपराधियों ने दाहिने पैर में गोली मार दी. गोली लगाने पर वहीं पर गिरा पड़ा. इधर, खगौल थानाध्यक्ष ने संजय कुमार पांडे ने कहा कि 30 हजार की ही लूट की बात सामने आ रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन