तीन आरोपितों को रिमांड पर लेने की अनुमति मिली

Published at :28 Jan 2014 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
तीन आरोपितों को रिमांड पर लेने की अनुमति मिली

छपरा (सदर) सूरत के अरबपति व्यवसायी सुहैल हिंगोरा के अपहरण के मामले में सीजेएम ने मंगलवार को दमन पुलिस को तीन आरोपितों रवीश कुमार, राम प्रकाश और सबल किशोर सिंह को साथ ले जाने की अनुमति दे दी. लेकिन डीआइजी के हस्ताक्षर नहीं होने के कारण पुलिस देर शाम तक तीनों को साथ नहीं ले […]

विज्ञापन

छपरा (सदर)

सूरत के अरबपति व्यवसायी सुहैल हिंगोरा के अपहरण के मामले में सीजेएम ने मंगलवार को दमन पुलिस को तीन आरोपितों रवीश कुमार, राम प्रकाश और सबल किशोर सिंह को साथ ले जाने की अनुमति दे दी. लेकिन डीआइजी के हस्ताक्षर नहीं होने के कारण पुलिस देर शाम तक तीनों को साथ नहीं ले जा सकी.

सीजेएम ने प्रोडक्शन वारंट के आधार पर नया गांव थाना कांड संख्या 111/13 के आरोपितों को दमन पुलिस को रिमांड पर देने का आदेश दिया. प्रोडक्शन वारंट को छपरा जेल के काराधीक्षक सत्येंद्र कुमार ने सीजेएम के पास दिया था. पूर्व में प्रोडक्शन वारंट नहीं होने की वजह से सीजेएम ने पुलिस का आवेदन खारिज कर दिया था. काराधीक्षक सत्येंद्र कुमार ने कहा कि जेल के नियम के अनुसार शाम छह बजे के बाद कारा में बंद अभियुक्तों को दमन पुलिस को नहीं सौंपा जा सकता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन