Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट की बैठक में 69 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, दो फीसदी बढ़ा राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता
Published by : Prashant Tiwari Updated At : 16 May 2025 6:35 PM
सीएम नीतीश कुमार
Bihar Cabinet: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में अपने मंत्रियों के साथ बैठक की. इस बैठक में 69 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है. जिसमें सबसे अहम राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने को लेकर लिया गया फैसला है.
Bihar Cabinet: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 69 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. बैठक में सरकार ने राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता (डीए) दो फीसदी बढ़ाने का फैसला किया है, जो अब 53 से 55 फीसदी होगा. इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए जवानों को 50 लाख रुपए देने और गया शहर का नाम बदलने पर भी मुहर लगी है.
बदला ‘गया’ शहर का नाम
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने गया शहर के नाम को बदलने पर भी अपनी सहमती दी है. अब इस शहर को गया की जगह गयाजी नाम से जाना जाएगा. इसके साथ ही बिहार सरकार ने फैसला किया है कि राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के जन्म दिवस 5 जनवरी को राजकीय समारोह के तौर पर मनाया जाएगा.
शहीदों के परिवारों को 50 लाख का अनुदान देगी सरकार
बैठक में सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर में शहीद जवानों के परिवार को 50 लाख का सरकारी अनुदान देने पर भी फैसला लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prashant Tiwari
प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










