सांसद पप्पू यादव ने नेताओं को दी गालियां, कहा नेता सांप से भी खतरनाक

जहानाबादः मधेपुरा से सांसद पप्पू यादव ने आज फिर एक विवादास्पद बयान दिया है. उसने खुद एक नेता होते हुए कहा कि नेता सांप से भी खतरनाक होते हैं. उन्होंने कहा कि अगर नाग मिले तो उसे छोड दीजिए, पहले नेता को उसके कंठ में लात दे मारिए. पप्पू यादव आज जहानाबाद में कुछ वर्करों […]
जहानाबादः मधेपुरा से सांसद पप्पू यादव ने आज फिर एक विवादास्पद बयान दिया है. उसने खुद एक नेता होते हुए कहा कि नेता सांप से भी खतरनाक होते हैं. उन्होंने कहा कि अगर नाग मिले तो उसे छोड दीजिए, पहले नेता को उसके कंठ में लात दे मारिए.
पप्पू यादव आज जहानाबाद में कुछ वर्करों को संबोधित कर रहे थे उसी संदर्भ में उन्होंने उपरोक्त बातें कही. उनकी बात को रिकार्ड कर लिया गया जिसको कुछ टीवी चैनलों में दिखाया गया. चैनल के मुताबिक रिकार्ड में उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए सुना गया है लेकिन वो गालियां इतनी भद्दी है कि उसे सेंसर कर दिया गया.
उन्होंने यह भी कहा कि नेता जहां मिले उसे शूट एंड साइट कर देना चाहिए. पप्पू यादव ने कहा कि सोसाइटी को अगर किसी ने कमजोर किया है तो वह है नेता. नेता के कारण ही समाज की छवि खराब हो रही है.
एक समाचार चैनल ने जब उनसे इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि मैंने जो भी कहा मुझे उसका कोई अफसोस नहीं है. उन्होंने चैनल को भी आडे हाथों लिया कि जब वर्करों के साथ वह कहीं निजी मीटिंग कर रहे हैं तो उसे रिकार्ड करने की क्या जरुरत थी. हमने सार्वजनिक रुप से किसी को कुछ नहीं कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




