जरूरत पडने पर हम अरविंद केजरीवाल सरकार को और पुलिस अफसर देंगे : नीतीश कुमार
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उनकी सरकार की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल के अच्छे काम-काज में केंद्र द्वारा बाधा डालने का आरोप भी लगाया. दिल्ली के एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के लिए बिहार से अफसरों की दिल्ली में नियुक्ति पर नीतीश ने […]
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उनकी सरकार की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल के अच्छे काम-काज में केंद्र द्वारा बाधा डालने का आरोप भी लगाया.
दिल्ली के एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के लिए बिहार से अफसरों की दिल्ली में नियुक्ति पर नीतीश ने कहा कि हम दिल्ली सरकार को अपने अफसर भेजे हैं और जरूरत पड़ी तो वो और अफसर भेजेंगे.
नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो केंद्र की मदद करते हैं और केजरीवाल अच्छा काम कर रहे हैं, इसलिए हम उनकी मदद कर रहे हैं और जरूरत पड़ी तो और अधिकारी हम दिल्ली सरकार को भेजेंगे.
नीतीश कुमार ने केंद्र पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि दिल्ली के मामले में केंद्र सरकार अधिकारियों की कमी की बात कहती है लेकिन केंद्रीय मंत्री अपने निजी अधिकारियों के रूप में बिहार से ही अधिकारी ले जाते हैं.
गौरतलब है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बिहार से छह पुलिस अफसर बुलाए हैं, जिसको लेकर दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार में तनातनी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










