बिहार : मुजफ्फरपुर से आठ माओवादी गिरफ्तार

Updated at : 20 Apr 2015 4:09 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : मुजफ्फरपुर से आठ माओवादी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक मुठभेड़ के बाद आठ माओवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया.अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बृजेश राणा ने कहा कि पूर्व में मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीआरपीएफ, एसटीएफ और जिला पुलिस कर्मियों की एक टीम ने सुहासी गांव में छिपे बहुत सारे माओवादियों की तलाश […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक मुठभेड़ के बाद आठ माओवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया.अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बृजेश राणा ने कहा कि पूर्व में मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीआरपीएफ, एसटीएफ और जिला पुलिस कर्मियों की एक टीम ने सुहासी गांव में छिपे बहुत सारे माओवादियों की तलाश में वहां छापेमारी की.

उन्होंने कहा कि हालांकि माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर 40 चक्र गोलीबारी कर भागने की कोशिश की और सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी का जवाब दिया जिसमें एक अज्ञात माओवादी घायल हो गया.एएसपी के अनुसार सुरक्षा बलों ने बाद में घायल माओवादी और सात अन्य को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि घटनास्थल से दो देसी रायफल और दो प्रेशर कुकर बम बरामद किये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन