सात को JDU विधायक दल की बैठक, मांझी की कुर्सी पर खतरा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2015 7:06 PM
पटना से मिथिलेश बिहार की सत्ताधारी दल जदयू में चुनाव के पूर्व उठापटक का क्लाइमेक्स सामने आता दिख रहा है. पार्टी ने वर्तमान मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के भविष्य का फैसला कर लिया है. पार्टी के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने मांझी से इस्तीफा मांग लिया है. हालांकि इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की. […]
पटना से मिथिलेश
पार्टी सूत्रों की माने तो बुधवार की रात सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फोन किया था. दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई है. इसमें मुलायम सिंह यादव ने नीतीश कुमार को फिर से कुरसी संभालने का दबाव दिया. मुलायम ने कहा कि भाजपा से मुकाबले के लिए विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ही नेतृत्व करें. इसके बाद से बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गयी और मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से इस्तीफा मांगे जाने की बात तक सामने आ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










