लालू ने खादी के बजाय महंगा सूट पहनने के लिए मोदी का उडाया मजाक
पटना: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ वार्ता में महंगा सूट पहनने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज यह कहते हुए मजाक उडाया कि गरीबों की कसम खाने वाले मोदी को खादी का सूट पहनना चाहिए था. लालू ने प्रधानमंत्री के शानदार सूट पर चुटकी लेते हुए संवाददाताओं […]
पटना: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ वार्ता में महंगा सूट पहनने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज यह कहते हुए मजाक उडाया कि गरीबों की कसम खाने वाले मोदी को खादी का सूट पहनना चाहिए था.
लालू ने प्रधानमंत्री के शानदार सूट पर चुटकी लेते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘ बारीक लाइनों वाला सूट बहुत महंगा था. ऐसा लगता है कि सूट को ड्राइक्लीनिंग के लिए फा्रंस भेजना पडेगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ देश की जनता गरीब है. नरेन्द्र मोदी को खादी सूट पहनना चाहिए था उन्हें सादा जीवन उच्च विचार में विश्वास रखना चाहिए और विध्वंसकारी चीजों से दूरी बनाकर काम करना चाहिए.’’ राजद अध्यक्ष ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को प्रभावित करने और यह दिखाने के लिए कि ‘‘हम किसी से कम नहीं ’’ बारीक धारियों वाला सूट पहना था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










