मुजफ्फरपुर हिंसा : घर वापस लौटे पलायन कर चुके परिवार

मुजफ्फरपुर-पटना : बिहार में मुजफ्फरपुर जिले में एक अपहृत युवक का शव बरामद होने के बाद नौ घरों में आगजनी और चार लोगों की मौत के बाद भय से पलायन कर गये दो दर्जन से अधिक परिवार अब अजीजपुर गांव लौट चुके हैं. वहीं इस मामले में कर्तव्यहीनता बरतने के आरोप में सरैया थाना अध्यक्ष […]
मुजफ्फरपुर-पटना : बिहार में मुजफ्फरपुर जिले में एक अपहृत युवक का शव बरामद होने के बाद नौ घरों में आगजनी और चार लोगों की मौत के बाद भय से पलायन कर गये दो दर्जन से अधिक परिवार अब अजीजपुर गांव लौट चुके हैं. वहीं इस मामले में कर्तव्यहीनता बरतने के आरोप में सरैया थाना अध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है.
पांडेय ने बताया कि इस मामले में सरैया थाना में दो हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आर के मिश्र ने बताया कि इस मामले में अबतक 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. अजीजपुर गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाये जाने के साथ बिहार सैन्य बल की पांच कंपनियां तैनात की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




