अफसरों के दबाव में सरकार बदलेगी निलंबन का फैसला!

पटना नगर निगम आयुक्त कुलदीप नारायण के निलंबन का मामला तूल पकड़ लिया है. आइएएस एसोसिएशन के दबाव पर सरकार रविवार को कुलदीप नारायण के निलंबन के आदेश में बदलाव कर सकती है. इस सिलसिले में शनिवार की शाम कुलदीप नारायण के साथ खड़े आइएएस एसोसिएशन के सदस्य मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह से उनके […]
पटना नगर निगम आयुक्त कुलदीप नारायण के निलंबन का मामला तूल पकड़ लिया है. आइएएस एसोसिएशन के दबाव पर सरकार रविवार को कुलदीप नारायण के निलंबन के आदेश में बदलाव कर सकती है. इस सिलसिले में शनिवार की शाम कुलदीप नारायण के साथ खड़े आइएएस एसोसिएशन के सदस्य मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह से उनके कक्ष में जाकर मिले. एसोसिएशन और सरकार के बीच मध्यस्थता करने का आश्वासन देते हुए मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को अवगत कराया. देर शाम 1, अणे मार्ग पर उच्चस्तरीय बैठक चली.
इसमें मुख्यमंत्री के अलावा मुख्य सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव डीएस गंगवार शामिल हुए. हालांकि बैठक का नजीता क्या रहा, आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं हुई. लेकिन, सूत्रों के मुताबिक सरकार आइएएस एसोसिएशन की मांग पर सकारात्मक रुख अपना सकती है. जानकारी के मुताबिक शनिवार को भी किसी आदेश को जारी करने के लिए पुराना सचिवालय स्थित सामान्य प्रशासन विभाग का दफ्तर खुला रहा. रविवार को भी कुछ खास कर्मियों को कभी भी दफ्तर आने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है. बहरहाल, अब सबकी नजर सोमवार को पटना उच्च न्यायालय में इस मामले को लेकर होने वाली सुनवाई पर टिक गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










