ePaper

बिहार सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी, न्याय के साथ विकास का दावा

Updated at : 25 Nov 2014 11:47 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी, न्याय के साथ विकास का दावा

पटना : बिहार सरकार ने आज अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया. सरकार की ओर से इस कार्ड को मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने जारी किया. सरकार की ओर से रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए कहा गया कि सरकार ने न्याय के साथ विकास की यात्रा शुरू की है, जिसे पूरा करने के लिए […]

विज्ञापन

पटना : बिहार सरकार ने आज अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया. सरकार की ओर से इस कार्ड को मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने जारी किया. सरकार की ओर से रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए कहा गया कि सरकार ने न्याय के साथ विकास की यात्रा शुरू की है, जिसे पूरा करने के लिए सरकार कृत संकल्प है.

बिहार सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि हमने सरकार के कार्यों में पारदर्शिता लाने का प्रयास किया है. हमारी यह कोशिश है कि हम न्याय के विकास करें. जीतन राम मांझी ने माना कि अभी कई क्षेत्रों में काम किया जाना शेष है, लेकिन कई क्षेत्रों में हमने सराहनीय कार्य किये हैं.

हमारी सरकार यह कोशिश कर रही है कि बिहार को विकास के मार्ग पर सतत अग्रसर किया जाये. हम गरीबी और अमीरी के बीच की खाई को पाटने की कोशिश कर रहे हैं.

हमारी सरकार ने कृषि और बिजली को अपनी प्राथमिकता सूची में रखा है और हमारी सरकार के कार्यों से इन क्षेत्रों में काफी सुधार हुआ है. हमारी सरकार के प्रयासों से गांवों को 18-20 घंटे और शहरों को 20-22 घंटे बिजली मिल रही है. हमारी सरकार बच्चों की शिक्षा को लेकर भी काफी चिंतित है और उनकी शिक्षा का उचित प्रबंध करने में जुटी है.

सरकार अपने कार्यों की जानकारी देने के लिए हर वर्ष अपना रिपोर्ट कार्ड जारी करती है, जिसमें यह बताने का प्रयास किया जाता है कि किन योजनाओं पर सरकार क्या और कैसे काम करती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन