भीड़ ने एनटीपीसी के अतिथि गृह पर हमला किया
Updated at : 22 Nov 2014 6:49 PM (IST)
विज्ञापन

डेहरी-आन-सोन: एनटीपीसी की बस की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गयी. इस घटना के बाद गुस्सायी भीड़ ने अतिथि गृह पर हमला बोल दिया. भीड़ ने दस वाहनों में आग लगा दी और अन्य सामग्री को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर की है जहां एक छात्र […]
विज्ञापन
डेहरी-आन-सोन: एनटीपीसी की बस की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गयी. इस घटना के बाद गुस्सायी भीड़ ने अतिथि गृह पर हमला बोल दिया. भीड़ ने दस वाहनों में आग लगा दी और अन्य सामग्री को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.
घटना बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर की है जहां एक छात्र की मौत के बाद भीड़ हिंसक हो गयी. हिंसा पर उतारु भीड को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया, जिससे करीब दो दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए.
भीड ने अतिथि गृह परिसर में रह रहे एनटीपीसी के एक कर्मी के परिजनों पर भी हमला करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे विफल कर दिया. इस मामले में 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और जिले के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर कैंप किए हुए हैं.
रोहतास के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार कुशवाहा ने बताया कि एनटीपीसी की एक बस की चपेट में आकर एक साइकिल पर सवार होकर स्कूल जा रहे छात्रों में से रजनीश कुमार (9) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी तथा उसका बडा भाई कृष्ण कुमार (12) गंभीर रुप से घायल हो गया.
उन्होंने बताया कि इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने एनटीपीसी की दो बसों में आग लगा दी और उसके अतिथि गृह पहुंचकर वहां मौजूद आठ कार और एसयूवी को आग के हवाले कर दिया तथा जेनरेटर और अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




