ePaper

मांझी के ऊंची जाति संबंधी बयान पर शरद यादव ने नाखुशी जतायी

Updated at : 14 Nov 2014 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
मांझी के ऊंची जाति संबंधी बयान पर शरद यादव ने नाखुशी जतायी

पटना : ऊंची जातियों के लोगों के विदेशी होने संबंधी बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बयान को लेकर सत्तारुढ़ जनतादल यूनाइटेड (जदयू) में विरोध के स्वर आज तेज हो गये तथा एक और विधायक ने उन्हें मुख्यमंत्री के पद से हटाने की मांग की. मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह द्वारा मांझी को […]

विज्ञापन

पटना : ऊंची जातियों के लोगों के विदेशी होने संबंधी बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बयान को लेकर सत्तारुढ़ जनतादल यूनाइटेड (जदयू) में विरोध के स्वर आज तेज हो गये तथा एक और विधायक ने उन्हें मुख्यमंत्री के पद से हटाने की मांग की.

मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह द्वारा मांझी को हटाने की मांग किये जाने के एक दिन बाद आज भोजपुर जिले के तराई से अन्य पार्टी विधायक सुनील पांडे ने मुख्यमंत्री की टिप्पणी का कड़ा विरोध किया और तत्काल उन्हें मुख्यमंत्री के पद से हटाने की मांग की. जदयू के राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी मांझी के विवादास्पद बयान पर नाखुशी जतायी है.

जदयू महासचिव के सी त्यागी ने दिल्ली से फोन पर कहा, जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने ऊंची जातियों की उत्पति पर मांझी के बयान को लेकर नाखुशी जतायी है. त्यागी ने कहा, मांझी को बिहार के विकास संबंधी नीतीश कुमार के रोडमैप को आगे ले जाने के लिए चुना गया था. लेकिन जान पड़ता है कि ऐसा करने की बजाय मांझी को ऊंची जातियों की उत्पति ढूंढ़कर इतिहास का पुर्नेलेखन करने में तथा वर्षों घर से बाहर रहने वाले सैन्यकर्मियों की पत्नियों की दशा में ज्यादा रुचि है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन