अफवाह फैलानेवालों के हाथ में चला गया है देश:नीतीश

Published at :17 Aug 2014 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
अफवाह फैलानेवालों के हाथ में चला गया है देश:नीतीश

हमारे बीच दूरी नहीं, सिर्फ कन्फ्यूजन था : लालू राजनगर, कमतौल, बिदुपुर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा है कि हम और नीतीश कुमार महागंठबंधन के जरिये देश के गरीबों को ऊपर उठाने का काम करेंगे. भाजपा ने गरीबों को ठग कर उसका वोट हासिल कर लिया. पर दो-ढाई महीने में ही भाजपा सरकार की […]

विज्ञापन

हमारे बीच दूरी नहीं, सिर्फ कन्फ्यूजन था : लालू

राजनगर, कमतौल, बिदुपुर

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा है कि हम और नीतीश कुमार महागंठबंधन के जरिये देश के गरीबों को ऊपर उठाने का काम करेंगे. भाजपा ने गरीबों को ठग कर उसका वोट हासिल कर लिया. पर दो-ढाई महीने में ही भाजपा सरकार की सच्चई से देश के लोग अवगत हो चुके हैं.

भाजपा को रोकने के लिए ही बिहार में महागंठबंधन बनाया गया है. वे शनिवार को राजनगर, बिदुपुर और कमतौल में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा, हमारे और नीतीश के बीच बहुत दूरी नहीं थी. सिर्फ भाजपा वाला कन्फ्यूजन पैदा कर सुख भोग रहा था. अब हम कंधा से कंधा मिला कर चलेंगे. हमने नीतीश को कंधे पर बिठाया. वह मेरे छोटे भाई हैं.

उन्होंने कहा कि लालू के राज में आलू कभी महंगा नहीं हुआ. मोदी राज में आलू की कौन कहे टमाटर भी आंखे लाल किये हुए है. जब सुशील मोदी बिहार के उपमुख्यमंत्री थे तो एपीएल का नाम बीपीएल में और बीपीएल का नाम एपीएल में डलवा दिया था. इससे लाखों गरीब लोग त्रस्त हो गये.और अनाज योजना से वंचित हो गये. गरीबों का अनाज धनवान लोग खाते रहे. अब वह समय समाप्त हो गया है.

चुनाव के बाद वंचित सभी लोगों को कार्ड देना शुरू किया जायेगा. सभी लाभार्थी तीन रुपये किलो चावल और दो रुपये किलो गेहूं ले सकेंगे.उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान लोगों को ‘राम राज’ का सपना दिखाया. लोग भी भाजपा के भ्रम जाल में फंस गये. पर वह राम राज मोदी के गद्दी पर बैठते ही गायब हो गया. महंगाई बढ़ रही है. देश में बेकारी और बेरोजगारी की समस्या दिन ब दिन बढ़ रही है.

वहीं केंद्र में भाजपा की सरकार औद्योगिक घरानों को फायदा पहुंचाने की नित नयी योजना बना रही है, क्योंकि चुनाव के समय बड़ा-बड़ा विज्ञापन में जो अरबों रुपये खरचा हुआ, उसकी भरपाई करने के लिए नरेंद्र मोदी छटपटा रहे हैं. दूसरी ओर गरीबों की थाली से दाल-रोटी गायब होती जा रही है. देश में टमाटर का भाव पेट्रोल से ज्यादा हो गया. हरी सब्जी खरीदने की गरीब लोग हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं. यदि यही राम राज है तो यह भाजपा वालों को ही मुबारक.

अब हम और नीतीश मिल कर भाजपा के भ्रम को जनता के बीच तोड़ेंगे. और विधानसभा उपचुनाव से लेकर अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेकेंगे. उन्होंने कहा है कि यह वक्त सच्चई से अवगत होने का है. सच और झूठ के फर्क को समझने का है. वरना एक बार फिर भाजपा भ्रम फैला कर लोगों का वोट ठग लेगी. उन्होंने राजनगर विधान सभा उपचुनाव में महागंठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवार राम अवतार पासवान को विजयी बनाने की अपील की.

सभा की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष फुलहसन अंसारी ने की. सभा को खाद आपूर्ति मंत्री श्याम रजक, रामलखन राम रमण, विधायक डा. फैयाज अहमद, ललित कुमार यादव, पूर्व सांसद मंगनीलाल मंडल, रामदेव भंडारी, पूर्व मंत्री राजकुमार महासेठ, विधान पार्षद उदयकांत चौधरी, पूर्व विधायक नैयर आजम, मानस कुमार यादव, आशा झा आदि ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन