पुलिस जीप ने महिलाओं को कुचला, एक की मौत
Updated at : 27 Oct 2019 4:02 AM (IST)
विज्ञापन

नरकटियागंज (पचं) : नरकटियागंज-बेतिया मुख्य पथ पर पूरन चौक के पास शनिवार को पुलिस वाहन ने तीन महिलाओं को रौंद दिया. इस घटना में कोइरगावा गांव निवासी ठग यादव की पत्नी माया देवी (65) की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. उसी गांव के ठग साह की पत्नी सीता देवी व लालमन यादव की […]
विज्ञापन
नरकटियागंज (पचं) : नरकटियागंज-बेतिया मुख्य पथ पर पूरन चौक के पास शनिवार को पुलिस वाहन ने तीन महिलाओं को रौंद दिया. इस घटना में कोइरगावा गांव निवासी ठग यादव की पत्नी माया देवी (65) की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी.
उसी गांव के ठग साह की पत्नी सीता देवी व लालमन यादव की पत्नी राबड़ी देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. दोनों को गंभीर स्थिति में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना से आक्रोशित लोगों ने वाहन चालक को बंधक बना लिया. सड़क जाम कर दिया. राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र दूबे की पहल पर आक्रोशित लोग शांत हुए. चालक को मुक्त कर दिया.
शिकारपुर थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा, एसआइ संजय कुमार सिंह, संजीव कुमार सदल बल घटना स्थल पहुंचे. शनिवार की सुबह तीनों महिलाएं छठ पूजा के लिए पूरन चौक पर दउरा खरीदने गयी थीं. रोड में पहले से खराब पड़े बेतिया पुलिस वाहन को एक ट्रैक्टर में टोचन कर पुलिस कर्मी बेतिया ले जाने लगे. इसी दौरान टोचन किये गये वाहन का संतुलन बिगड़ गया. तीनों महिलाएं वाहन की चपेट में आ गयीं. माया देवी का सर वाहन के पहिये के बीच आ गया. इससे उसकी मौत हो गयी. लोग आक्रोशित हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




