24 लाख की धोखाधड़ी में तीन व्यवसायियों पर एफआइआर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Oct 2019 12:26 AM

विज्ञापन

बेतिया : एसबीआई के मुख्य शाखा से टेंट हाउस, बिजली सामान तथा पत्ता प्लेट के व्यवसाय के नाम पर लोन लेकर 24 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में तीन व्यवसायियों पर एफआईआर दर्ज करायी गयी है. बैंक के मुख्य प्रबंधक चितरंजन कुमार ने बताया कि नगर थाने में मनुआपुल थाना के मेहदियाबारी छावनी निवासी […]

विज्ञापन

बेतिया : एसबीआई के मुख्य शाखा से टेंट हाउस, बिजली सामान तथा पत्ता प्लेट के व्यवसाय के नाम पर लोन लेकर 24 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में तीन व्यवसायियों पर एफआईआर दर्ज करायी गयी है.

बैंक के मुख्य प्रबंधक चितरंजन कुमार ने बताया कि नगर थाने में मनुआपुल थाना के मेहदियाबारी छावनी निवासी मनीर अंसारी, मझरिया गांव के मो. अरफान तथा मनुआपुल केरायधुरवा निवासी मो. अबरेज के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायी गयी है. उन्होंने कहा कि मो. अरफान ने टेंट हाउस के नाम पर 9 लाख 50 हजार का लोन लिया था. वहीं मनीर अंसारी ने समीर इलेक्ट्रीक्लस के नाम पर पांच लाख तथामो. अबरेजने 9 लाख 50 हजार का लोन पत्ता प्लेट के व्यवसाय के लिए लिया था, लेकिन ऋण के शर्तो के विपरित तीनों व्यवसायियों ने खरीदे गए माल को बैंक के बिना आदेश के बेच दिया तथा दुकान कोबंद कर दिया. बैंक के ऋण की किस्त अदा नहीं की गयी. जानबुझकर बकाया राशि का भुगतान नहीं करने के मामले में उन्हें नोटिस दिया गया, लेकिन तीनों ने पैसा भुगताननहीं किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन